जिसका मुंडन कराने जा रहे थे,उसी की हादसे में मौत:मुरादाबाद में घने कोहरे में पुल पर खड़ी DCM में घुसी पिकअप,3 माह के बच्चे की मौत

जिसका मुंडन कराने जा रहे थे,उसी की हादसे में मौत:मुरादाबाद में घने कोहरे में पुल पर खड़ी DCM में घुसी पिकअप,3 माह के बच्चे की मौत

मुरादाबाद में हुए एक दर्दनाक हादसे में 3 माह के बच्चे की मौत हो गई। परिवार इसी बच्चे के मुंडन के लिए गर्जिया देवी जाने को घर से निकला था। पूरी फैमिली एक पिकअप गाड़ी में सवार थी। हादसा मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने पुल पर हुआ। पुल पर एक डीसीएम सड़क पर खड़ी थी। घने कोहरे की वजह से पिकअप चालक उसे देख नहीं सका। जीरो विजिबिलिटी के बीच पिकअप गाड़ी सड़क पर खड़ी डीसीएम में जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार महिला की गोद में लगे तीन माह के बच्चे राघव पुत्र जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सिविल लाइंस में चक्कर की मिलक निवासी जितेंद्र अपने तीन माह के बेटे राघव का मुंडन संस्कार कराने के लिए पूरे परिवार समेत रामनगर जा रहा था।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पिकअप सवार बाकी लोग भी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों में सावित्री देवी (55) पत्नी कृपाल, रेखा (22) पत्नी अर्जुन, अर्जुन (32) पुत्र किशनपाल सिंह, कैलाश (36) पुत्र किशनपाल सिंह, बबीता (8) पुत्री कैलाश, आशा देवी (40) पत्नी प्रकाश, गीता देवी (32) पत्नी अर्जुन, विवेक (16) पुत्र प्रकाश, मयंक (13) पुत्र कैलाश और प्रकाश (42) पुत्र रोशन शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कोहरे के चलते पिकअप चालक को पुल पर खड़ी डीसीएम दिखाई नहीं दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *