शंकराचार्य के वकील को धमकी देने वाला गिरफ्तार:बोला – पड़ोसी को फंसाने के लिए किया था श्रीनाथ त्रिपाठी को मैसेज, कचहरी में करता है प्रैक्टिस

शंकराचार्य के अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मेंबर श्रीनाथ त्रिपाठी को कचहरी और उन्हें बम से उडाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी पुलिस की सर्विलांस सेल ने नंबर को सर्विलांस पर डालकर महज 20 घंटे में आरोपी को जंसा थानाक्षेत्र के रेसीपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक विधि का छात्र है और वाराणसी कचहरी में ही प्रैक्टिस करता है। पुलिस और एसओजी टीम की पूछताछ में उसने बताया कि उसने पड़ोसी को फंसाने के लिए यह मैसेज किया था। फिलहाल पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। धमकी भरा मैसेज आने से मचा था हड़कंप शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को गुरुवार की सुबह 2 बजकर 23 मिनट पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आया। जिसमें लिखा था ‘बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे तुम्हें भी।’ श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया – जब सुबह सोकर उठा और मैसेज चेक करने लगा तो यह मैसेज भी दिखाई दिया। जिसपर फौरन आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी और कचहरी चला आया। यह पुलिस अधिकारियों ने 11 बजे मुझसे मुलाकात कर इस मामले में आरोपी को पकड़ने की बात कही थी। ज्वाइंट सीपी ने दी थी जानकारी इस संबंध में ज्वाइंट सीपी आलोक प्रियदर्शनी ने बताया था कि – श्रीनाथ त्रिपाठी की तहरीर पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसओजी-1 और भेलूपुर पुलिस सर्विलांस टीम के सहयोग से आरोपी के नंबर को ट्रेस कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। जंसा इलाके से हुई गिरफ्तारी भेलूपुर प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया – वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को धमकी मामले में हमने सर्विलांस टीम से संपर्क किया था। इसपर वह नंबर जंसा थानाक्षेत्र के अजीत कुमार सरोज निवासी ग्राम रेसीपुर, सत्तानपुर थाना जंसा का निकला। जिसके बाद एसओजी और हमारे थाने की फोर्स वहां पहुंची और अजीत को अरेस्ट कर लिया पकड़ा गया युवक विधि का स्टूडेंट है और कचहरी में ही एक वकील के यहां बैठकर प्रेकटिस कर रहा है। पड़ोसी को फंसने के लिए भेजा था SMS पुलिस ने बताया – युवक से जब पूछताछ की गयी तो उसने कहा वह अपने पड़ोसी को फंसाना चाहता था। इसलिए उसने यह मैसेज किया था। फिलहाल पुलिस उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज रही है। बता दें कि पिछले 14 दिनों में 4 बावर वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।जिसमें से तीन बार जिला जज के मेल पर मेल करके धमकी दी गयी है। उन मेल को भी आईटी सेल ट्र्रेस कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *