भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के सम्भल टोला गांव में हुए भांजे के बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में मामा को गोली लगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीरो थाना क्षेत्र के लहराबाद गांव निवासी राजदेव सिंह के पुत्र लाल बाबू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लाल बाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि हथियार बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा जख्मी लाल बाबू सिंह के द्वारा भी पार्टी में उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी करने का आरोप लगाते हुए तीन नामजद एवं 10-12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके पश्चात पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। जख्मी युवक पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव वार्ड नंबर 1 निवासी हरी सिंह यादव का 29 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार यादव है। जख्मी युवक को गली बाएं साइड सीने में लगी है। इधर जख्मी युवक अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि हरेराम यादव के 3 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार का बर्थडे पार्टी उसके ननिहाल संभल टोला गांव में मनाया जा रहा था। जहां बर्थडे पार्टी में नाच प्रोग्राम कभी आयोजन किया गया था। सोमवार की देर रात जब नाच प्रोग्राम चल रहा था और सभी लोग नाच देख रहे थे। उसी दौरान वहां पर आए एक युवक ने नशे की हालत में हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुश कुमार जिसका जन्मदिन था। जख्मी युवक उसका चचेरा मामा लगता है। जबकि आरोपी युवक उस बच्चे का फुफेरा मामा लगता है। वही जख्मी युवक को आरा सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के सम्भल टोला गांव में हुए भांजे के बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में मामा को गोली लगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीरो थाना क्षेत्र के लहराबाद गांव निवासी राजदेव सिंह के पुत्र लाल बाबू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लाल बाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि हथियार बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा जख्मी लाल बाबू सिंह के द्वारा भी पार्टी में उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी करने का आरोप लगाते हुए तीन नामजद एवं 10-12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके पश्चात पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। जख्मी युवक पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव वार्ड नंबर 1 निवासी हरी सिंह यादव का 29 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार यादव है। जख्मी युवक को गली बाएं साइड सीने में लगी है। इधर जख्मी युवक अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि हरेराम यादव के 3 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार का बर्थडे पार्टी उसके ननिहाल संभल टोला गांव में मनाया जा रहा था। जहां बर्थडे पार्टी में नाच प्रोग्राम कभी आयोजन किया गया था। सोमवार की देर रात जब नाच प्रोग्राम चल रहा था और सभी लोग नाच देख रहे थे। उसी दौरान वहां पर आए एक युवक ने नशे की हालत में हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुश कुमार जिसका जन्मदिन था। जख्मी युवक उसका चचेरा मामा लगता है। जबकि आरोपी युवक उस बच्चे का फुफेरा मामा लगता है। वही जख्मी युवक को आरा सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।


