शोरूम संचालक को सीने में गोली मारकर हत्या:मारने वाला परिवार से जुड़ा हुआ; दोहरी हत्या में घर के 8 लोग पहले से जेल में

शोरूम संचालक को सीने में गोली मारकर हत्या:मारने वाला परिवार से जुड़ा हुआ; दोहरी हत्या में घर के 8 लोग पहले से जेल में

रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुचवाड़ा में शनिवार रात एक शोरूम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रविंद्र रघुवंशी के रूप में हुई है, जो खरगोन में टीवीएस मोटरसाइकिल शोरूम चलाते थे। हमलावर ने उन्हें रात करीब 11 बजे घर जाते समय सीने में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने के बाद रविंद्र को तत्काल सिविल अस्पताल बरेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुरा टीआई जयवंत सिंह काकोड़िया पुलिस बल के साथ कुचवाड़ा पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, आरोपी संतोष रघुवंशी ने रविंद्र पर गोली चलाई है। संतोष रघुवंशी उसी परिवार से संबंधित है जिसके 8 सदस्य दो साल पहले कुचवाड़ा में हुई दोहरी हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। भाइयों की मौत भी गोली लगकर हुई
रघुवंशी परिवार में मृतक रविंद्र के छोटे भाई प्रमोद रघुवंशी (सरपंच पति) और चचेरे भाई विवेक रघुवंशी की भी 13 जून 2023 को एक विवाद के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। शनिवार रात की घटना को भी उसी पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले रविंद्र पर थाला पेट्रोल पंप पर भी हमला हुआ था। उस समय हमलावर ने उन पर बंदूक तानी थी, लेकिन रविंद्र ने बहादुरी दिखाते हुए बंदूक पकड़ ली थी और बच गए थे। उस हमले का प्रकरण उदयपुरा थाने में दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। बरेली पुलिस ने आरोपी संतोष रघुवंशी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *