लुधियाना फैक्ट्री हादसे में घायल व्यक्ति की जमुई में मौत:4 महीने से चल रहा था इलाज, परिवार का इकलौता कमाने वाला, मुआवजे की मांग

लुधियाना फैक्ट्री हादसे में घायल व्यक्ति की जमुई में मौत:4 महीने से चल रहा था इलाज, परिवार का इकलौता कमाने वाला, मुआवजे की मांग

जमुई में पंजाब के लुधियाना स्थित तंडधारी इलाके की स्काईवे लोहा फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर की मंगलवार को जमुई सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के ककनचोर गांव निवासी विपिन कुमार (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले चार महीनों से अस्पताल में भर्ती था। परिजनों के अनुसार, विपिन कुमार 20 सितंबर 2024 को लुधियाना में फैक्ट्री में काम करते समय एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। मशीन से जुड़ा एक भारी लोहे का टुकड़ा अचानक उनके सिर पर गिर गया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना के बाद उन्हें तत्काल लुधियाना के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उन्हें जमुई ले आए, जहां पहले एक निजी क्लिनिक में उनका इलाज हुआ। हालत में सुधार न होने पर लगभग एक महीने बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई
विपिन कुमार पिछले चार महीनों से सदर अस्पताल में भर्ती थे और मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। विपिन ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। कंपनी के लोगों ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
मृतक के छोटे भाई बमबम सिंह ने बताया कि घटना के समय कंपनी के लोगों ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्होंने सहयोग देने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जमुई में पंजाब के लुधियाना स्थित तंडधारी इलाके की स्काईवे लोहा फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर की मंगलवार को जमुई सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के ककनचोर गांव निवासी विपिन कुमार (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले चार महीनों से अस्पताल में भर्ती था। परिजनों के अनुसार, विपिन कुमार 20 सितंबर 2024 को लुधियाना में फैक्ट्री में काम करते समय एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। मशीन से जुड़ा एक भारी लोहे का टुकड़ा अचानक उनके सिर पर गिर गया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना के बाद उन्हें तत्काल लुधियाना के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उन्हें जमुई ले आए, जहां पहले एक निजी क्लिनिक में उनका इलाज हुआ। हालत में सुधार न होने पर लगभग एक महीने बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई
विपिन कुमार पिछले चार महीनों से सदर अस्पताल में भर्ती थे और मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। विपिन ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। कंपनी के लोगों ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
मृतक के छोटे भाई बमबम सिंह ने बताया कि घटना के समय कंपनी के लोगों ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्होंने सहयोग देने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *