पटना के अटल पथ पर चलती एंबुलेंस में लगी आग:मरीज को स्ट्रेचर के साथ निकाला बाहर, 5 लोग थे सवार

पटना के अटल पथ पर चलती एंबुलेंस में लगी आग:मरीज को स्ट्रेचर के साथ निकाला बाहर, 5 लोग थे सवार

पटना के अटल पथ पर भीषण हादसा हुआ है। एक चलती एंबुलेंस में आग लग गई है। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया है। एंबुलेंस IGIMS से मरीज लेकर जा रही थी। इसी बीच आग लग गई। गनीमत थी कि मरीज को सूझबूझ के साथ निकाल लिया गया है। मौके पर पहुंचे दारोगा उपेंद्र साह ने बताया कि एंबुलेंस में 5 लोग थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी यातयात गाड़ी से मरीज और उनके परिजनों को PMCH पहुंचाया है। फिलहाल घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त एंबुलेंस है। उसे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। पीएमसीएच में कराया एडमिट अटल पथ फ्लाईओवर से एंबुलेंस गुजर रही थी, इसी बीच आग लग गई। एंबुलेंस में सवार अमरजीत कुमार ने बताया कि मेरे दादा राजदेव राम बीमार हैं। श्री साईं हॉस्पिटल कंकड़बाग से उन्हें बेहतर इलाज के लिए IGIMS लेकर जा रहे थे। इसी बीच आग लग गई। एंबुलेंस में उस वक्त 5 लोग थे। स्थानीय लोगों की मदद से सबको निकाल लिया गया है। फिलहाल सुरक्षित हैं। PMCH में एडमिट कराया गया है। पीड़ित परिवार औरंगाबाद बिहार बेला का रहने वाला है। पटना के अटल पथ पर भीषण हादसा हुआ है। एक चलती एंबुलेंस में आग लग गई है। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया है। एंबुलेंस IGIMS से मरीज लेकर जा रही थी। इसी बीच आग लग गई। गनीमत थी कि मरीज को सूझबूझ के साथ निकाल लिया गया है। मौके पर पहुंचे दारोगा उपेंद्र साह ने बताया कि एंबुलेंस में 5 लोग थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी यातयात गाड़ी से मरीज और उनके परिजनों को PMCH पहुंचाया है। फिलहाल घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त एंबुलेंस है। उसे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। पीएमसीएच में कराया एडमिट अटल पथ फ्लाईओवर से एंबुलेंस गुजर रही थी, इसी बीच आग लग गई। एंबुलेंस में सवार अमरजीत कुमार ने बताया कि मेरे दादा राजदेव राम बीमार हैं। श्री साईं हॉस्पिटल कंकड़बाग से उन्हें बेहतर इलाज के लिए IGIMS लेकर जा रहे थे। इसी बीच आग लग गई। एंबुलेंस में उस वक्त 5 लोग थे। स्थानीय लोगों की मदद से सबको निकाल लिया गया है। फिलहाल सुरक्षित हैं। PMCH में एडमिट कराया गया है। पीड़ित परिवार औरंगाबाद बिहार बेला का रहने वाला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *