भास्कर न्यूज|पूर्णिया गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार की पार्टी द्वारा नवमनोनीत ग्रामीण जिला अध्यक्ष अफरोज आलम एवं महानगर अध्यक्ष कुमार आदित्य का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेता वी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को फूल-माला, पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला ध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने दोनों अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , जन नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के विचारों पर चलकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस मौके परमहानगर अध्यक्ष कुमार आदित्य ने कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। वहीं नवमनोनीत ग्रामीण जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और सांसद पप्पू यादव के विचारों को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में कसबा के प्रत्याशी इरफान आलम , मुख्य प्रवक्ता रिंकू यादव समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा और एकजुटता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज को जोड़ने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है।कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, छोटू सिंह, अलीमुद्दीन, नीरज यादव, करण यादव, अली खान व अन्य थे। भास्कर न्यूज|पूर्णिया गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार की पार्टी द्वारा नवमनोनीत ग्रामीण जिला अध्यक्ष अफरोज आलम एवं महानगर अध्यक्ष कुमार आदित्य का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेता वी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को फूल-माला, पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला ध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने दोनों अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , जन नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के विचारों पर चलकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस मौके परमहानगर अध्यक्ष कुमार आदित्य ने कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। वहीं नवमनोनीत ग्रामीण जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और सांसद पप्पू यादव के विचारों को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में कसबा के प्रत्याशी इरफान आलम , मुख्य प्रवक्ता रिंकू यादव समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा और एकजुटता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज को जोड़ने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है।कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, छोटू सिंह, अलीमुद्दीन, नीरज यादव, करण यादव, अली खान व अन्य थे।


