CBFC पास होते ही बढ़ी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, इंडस्ट्री में रिकॉर्ड ब्रेकिंग चर्चा में‘स्त्री 2’ हो सकता है पीछे

CBFC पास होते ही बढ़ी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, इंडस्ट्री में रिकॉर्ड ब्रेकिंग चर्चा में‘स्त्री 2’ हो सकता है पीछे

Bollywood Film Clash: विवादों और चर्चाओं के बीच ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर ने फिर से बड़ी स्क्रीन पर धमाल मचा दिया है। 6 साल बाद निर्देशक के रूप में लौटे आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ ने पिछले साल 5 दिसंबर 2025 को थिएटरों में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। पठान, जवान, और पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई।

टीनएज भी देख पाएंगे ये फिल्म

अब ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्सऑफिस में 19 मार्च को रिलीज होने को तैयार है और इस फिल्म से जुड़े सभी कयास ये संकेत दे रहे हैं कि ये नया पार्ट पहले दिन से भी जबरदस्त कमाई कर सकता है। दरअसल, फिल्म को मिला नया UA सर्टिफिकेट भी इसकी कमाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। जहां पहले भाग को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला था, तो वहीं अब ‘धुरंधर 2’ को ‘UA’ सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि ये फिल्म अब परिवार के सभी सदस्य, विशेषकर टीनएज दर्शक भी देख पाएंगे। इसे लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

कोईमोई के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ का रन-टाइम भी कम हुआ है, जो इसे पहली फिल्म की तुलना में दर्शकों के लिए और भी देखने योग्य बनाता है। साथ ही, पहले भाग की सफलता ने इसके सीक्वल को लेकर उत्सुकता लगभग चरम पर पहुंचा दी है। इन सभी कारणों से उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ‘स्त्री 2’ के पहले दिन 64.80 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है और बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है।

फिलहाल, इस बार ‘धुरंधर 2’ को एक और बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी उसी दिन थिएटरों में रिलीज हो चुकी है। ‘टॉक्सिक’ को भी काफी हाइप मिल रही है और बॉक्स ऑफिस की ये टक्कर दोनों फिल्मों के लिए अहम साबित होगी।

फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड

बता दें, पहली फिल्म ने कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 895 करोड़ रुपये से ज्यादा और पूरी दुनिया में 1350 करोड़ के करीब की कमाई की थी, जो कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड था। अब ‘धुरंधर 2’ से दर्शकों को भी बहुत उम्मीदें हैं।

क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के नए इतिहास बना पाएगी या नहीं, ये तो समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल तो फिल्म की शानदार शुरुआत दर्शकों की उत्सुकता और क्रिटिक्स की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं ‘धुरंधर 2’ के शानदार सफर की ओर इशारा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *