जिसने छुड़ाए पाकिस्तान के पसीने, उसे USA ने बुरी तरह धोया, हरमीत सिंह के सामने डच टीम ने टेके घुटने

जिसने छुड़ाए पाकिस्तान के पसीने, उसे USA ने बुरी तरह धोया, हरमीत सिंह के सामने डच टीम ने टेके घुटने

T20 World Cup 2026 USA vs NED Highlights: टी20 वर्ल्डकप 2026 में USA ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। उसने अपने तीसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को मात दी। 

NED vs USA Highlights: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में यूएसए ने नीदरलैंड्स को हरा दिया है। यह वही नीदरलैंड्स की टीम है, जिसने पाकिस्तान को जीत के लिए पसीने छुड़ा दिए थे। इस मुकाबले में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 103 रन पर ही ढेर हो गई और इसके साथ ही उनके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। हालांकि जीत के बावजूद यूएसए को कोई खास फायदा नहीं हुआ है, लेकिन इस जीत के साथ वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर रह सकती है।

USA के लिए सब कुछ अच्छा

इस मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूएसए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जहांगीर तीसरे ओवर में ही 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल को सत्य मुकम्मल्ला का साथ मिला और दोनों ने टीम को 80 रन के पार पहुंचा दिया। मोनांक पटेल 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि संजय कृष्णमूर्ति सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद शुभम रंजने और सैतेजा के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हुई और दोनों ने टीम को 150 रन के पार पहुंचा दिया। सैतेजा 79 रन बनाकर आउट हुए और वह टी20 पारियों में सात अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा शुभम रंजने ने 24 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे, जिसकी बदौलत यूएसए 196 रन तक पहुंचने में सफल रही। नीदरलैंड्स की ओर से बास डे लिडे ने तीन विकेट लिए, जबकि फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन और लोगन वैन बीक को एक-एक सफलता मिली।

16वें ओवर में ढेर हुई डच टीम

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उनका पहला विकेट गिर गया। इसके बाद पांचवें ओवर में मैक्स ओ’डॉड आउट हो गए और छठे ओवर में कॉलिन एकरमैन पवेलियन लौट गए। सातवें ओवर में एक और विकेट गिरा, जबकि आठवें ओवर में बेस डी लीडे कैच आउट हुए। विकेट गिरने का सिलसिला नीदरलैंड्स का जारी रहा और पूरी टीम 16 ओवर में ही ढेर हो गई।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *