‘जिसे नॉनवेज खाने का शौक, अयोध्या से बाहर जाकर खाए’:सुलतानपुर में ओपी राजभर बोले-समय पर होगा पंचायत चुनाव

‘जिसे नॉनवेज खाने का शौक, अयोध्या से बाहर जाकर खाए’:सुलतानपुर में ओपी राजभर बोले-समय पर होगा पंचायत चुनाव

सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर शनिवार को सुल्तानपुर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव, अयोध्या में मांसाहार पर प्रतिबंध और राज्य-राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। अयोध्या में मांसाहार पर लगी रोक के संबंध में मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “जिसे मांस खाने का शौक है, वह शहर से बाहर जाकर खा सकता है। पंचायत चुनाव समय पर होंगे पंचायत चुनाव के समय पर होने के सवाल पर राजभर ने बताया कि मुख्यमंत्री से उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिकारी अभी एसआईआर में व्यस्त हैं, उनके खाली होते ही चुनाव समय पर कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने पर राजभर ने टिप्पणी की, “ममता कब शांत रही हैं?” वहीं, कांग्रेस की खामोशी पर उन्होंने कहा कि पार्टी को बिहार और दिल्ली चुनावों में अपने हाल का पता है। सुरेश पासी के बयान को बताया व्यक्तिगत राय अमेठी के भाजपा विधायक सुरेश पासी के मुसलमानों के वोट न चाहने वाले बयान पर राजभर ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय समाज पार्टी और एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर चलती है। मनरेगा और ब्राह्मण विधायकों के भोज पर बयान मनरेगा का नाम बदलने से महात्मा गांधी के खत्म होने के सवाल पर राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। ब्राह्मण विधायकों के भोज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान को उन्होंने सही ठहराया और कहा कि यह संगठन के दृष्टिकोण से था। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह और भाजपा प्रवक्ता विजय रघुवंशी सहित कई नेताओं ने मंत्री ओपी राजभर का भव्य स्वागत किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *