IPL 2026 से बाहर होने वाले प्लेयर्स लगातार बढ़ रही संख्या, पढ़ें अब तक बाहर हुए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2026 से बाहर होने वाले प्लेयर्स लगातार बढ़ रही संख्या, पढ़ें अब तक बाहर हुए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Injured players list of IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले खिलाड़ियों इंजरी लिस्‍ट लंबी होती जा रही है। अब तक 14 खिलाड़ी ऐसे सामने आए हैं, चोटों से जूझ रहे हैं। जबकि चार खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

Injured players list of IPL: आईपीएल 2026 से पहले खिलाड़ियों इंजरी सभी फ्रैंचाइजी के लिए चिंता का सबब बनी हुई हैं। गुजरात जायंट्स को छोड़कर कोई ऐसी टीम नहीं है, जिसका कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं है। प्‍लेयर्स की इंजरी की लिस्‍ट लगातार लंबी होती जा रही है। सबसे टेंशन में सनराइजर्स हैदराबाद होगी, जिसके तीन खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे हैं। कप्‍तान पैट कमिंस और ईशान मलिंगा शुरुआती मैच मिस करेंगे तो जैक एडवर्ड्स पैर में चोट लगने के चलते पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। आइये आपको बताते हैं कि कौन सी टीम के कौन से खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे हैं?

ये खिलाड़ी हुए पूरे आईपीएल 2026 से बाहर

आईपीएल 2026 से पहले अभी तक 9 फ्रैंचाइजी के कुल 14 खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे हैं। इनमें से 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका शुरुआती टूर्नामेंट के चरण में खेलना मुश्किल है। जबकि चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद के जैक एडवर्ड्स, मुंबई इंडियंस के अथर्व अंकोलेकर, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के नाथन एलिस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के सैम करन शामिल हैं।

आईपीएल डेब्‍यू से चूके जैक

आईपीएल 2026 से सबसे ताजा बाहर होने वाले ऑस्‍ट्रेलियाई पेस ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स हैं। इस युवा अनकैप्‍ड खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्‍शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। उम्‍मीद थी कि वह आईपीएल डेब्‍यू करेंगे, लेकिन ऐसा हो न सका। बताया जा रहा है कि घरेलू शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान उनके पैर में चोट लगी है। उन्‍होंने बिग बैश लीग 2025-26 सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए 13 मैचों में 19 विकेट लेने के साथ 133 रन भी बनाए थे।

Injured players list of IPL

टीम खिलाड़ी अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जोश हेजलवुड और नुवान थुशारा बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन खेलना पक्का नहीं है।
कोलकाता नाईट राइडर्स हर्षित राणा और मथीशा पथिराना बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन खेलना पक्का नहीं है।
लखनऊ सुपर जायंट्स मोहसिन खान और वनिंदु हसरंगा बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन खेलना पक्का नहीं है।
सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस, ईशान मलिंगा और जैक एडवर्ड्स कमिंस और मलिंगा बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन खेलना पक्का नहीं है। जबकि एडवर्ड्स पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
मुंबई इंडियंस अथर्व अंकोलेकर पूरे आईपीएल सीजन से बाहर
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स नाथन एलिस पूरे आईपीएल सीजन से बाहर
पंजाब किंग्‍स लॉकी फर्ग्‍यूसन शुरुआती कुछ मैचों से बाहर
राजस्‍थान रॉयल्‍स सैम करन पूरे आईपीएल सीजन से बाहर
दिल्‍ली कैपिटल्‍स मिचेल स्‍टार्क शुरुआती चरण से बाहर
गुजरात टाइटंस कोई नहीं

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *