वेस्ट बंगाल तक फैला फर्जी मार्कशीट रैकेट का जाल:प्रयागराज में बीफार्मा कॉलेज संचालक की गिरफ्तारी के बाद खुलासा

वेस्ट बंगाल तक फैला फर्जी मार्कशीट रैकेट का जाल:प्रयागराज में बीफार्मा कॉलेज संचालक की गिरफ्तारी के बाद खुलासा

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की नकली वेबसाइट बनाकर छात्रों और अभिभावकों से ठगी करने वाले रैकेट ने अपना जाल पश्चिम बंगाल तक फैला रखा है। यह खुलासा तब हुआ जब इस रैकेट के पांचवें सदस्य को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। यह आजमगढ़ का एक बीफार्मा कॉलेज संचालक है जिसके कब्जे से फर्जी मार्कशीट के एक दर्जन लिफाफे मिले हैं। इन लिफाफों को अलग-अलग जनपदों में भेजा जाना था और इनमें से एक पर पश्चिम बंगाल का एड्रेस था। आजमगढ़ का रहने वाला गिरफ्तार आरोपी मंगेश कुमार पुत्र शीतला प्रजापति निवासी ग्राम सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ है जिसकी उम्र करीब 29 साल है। यह आजमगढ़ में ही बीफार्मा कॉलेज संचालित करता है। पुलिस का दावा है कि वह फर्जी मार्कशीट रैकेट का सक्रिय सदस्य है। पूछताछ में उसने बताया कि वह रैकेट के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यूपी व अन्य प्रदेशों के भिन्न- 2 विश्वविद्यालय व तकनीकि शिक्षा बोर्ड की फेक मार्कशीट, डिग्री, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों व अभिभावकों से ठगी की वारदात अंजाम देते हैं। मांग के अनुरूप फर्जी मार्कशीट बनाकर व कलर प्रिंटआउट निकालकर इस पर फर्जी मोहर लगाकर यह खेल किया जाता था। बता दें कि इस गिरोह ने असली वेबसाइट www.upmsp.edu.in की हूबहू नकल करते हुए www.upmsp-edu.in नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार की। फिर इसके जरिए हजारों छात्रों और अभिभावकों से ठगी की। 12 सालों में करीब सात हजार फर्जी मार्कशीट बेच डाली। इस रैकेट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे फंसाते थे जाल में
इससे पहले शशि प्रकाश राय उर्फ राजन शर्मा और मनीष कुमार राय समेत चार आरोपी इस मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। यह दोनों भी आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक, पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पूरी मॉडस ऑपरेंडी बयां की। बताया, हम 2014 से इस काम में लगे हुए हैं। हम पहले फेसबुक पर “मार्कशीट में नंबर बढ़वाएं” और “डिग्री-मार्कशीट बनवाएं” जैसे विज्ञापन डालते थे। इन विज्ञापनों में संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी देते थे जो फर्जी आईडी पर लिए गए होते हैं।
जैसे ही कोई संपर्क करता था तो उसे फर्जी वेबसाइट को दिखाकर उन्हें भरोसे में लेते थे। यह बताते थे कि हम बोर्ड के ही कर्मचारी हैं जो पैसे खर्च करने पर नंबर बढ़वा सकते हैं। इसके बाद डील तय करते थे। पहले 10-15 हजार रुपये मांगते थे और मोलभाव करते हुए चार से पांच हजार में डील फाइनल करते थे। फिर फर्जी मार्कशीट या डिग्री तैयार कर देते थे। तैयार करते थे फर्जी मार्कशीट-डिग्री
गिरफ्तार किए गए शशि प्रकाश राय ने पूछताछ में बताया, मैं और मेरा साथी पहले छात्र या अभिभावक से कॉलेज, परीक्षा वर्ष, जनपद समेत अन्य जानकारियां ले लेते थे। इसके बाद उससे कहते थे कि 10-15 दिन में उनका काम हो जाएगा। हमारे पास यूपी बोर्ड के साथ ही कई अन्य बोर्ड की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, डिग्रियां डिजिटल फार्मैट में स्टोर रहती हैं। जैसे ही डील फाइनल होती है, हम आल इन वन एडिट सॉफ्टवेयर के जरिए नाम, पिता का नाम, रोल नंबर जैसी जानकारियों को एडिट करके फर्जी डॉक्युमेंट तैयार कर देते हैं। डॉक्युमेंट कोरियर से भेजते ताकि शक कम हो
डॉक्युमेंट तैयार होने के बाद इसकी डिलीवरी के लिए आरोपी कभी खुद नहीं जाते थे। वह क्लाइंट से उसका पता ले लेते थे और फिर इसे कोरियर कर देते थे।
पुलिस अफसरों का कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि यह खेल कोई नया नहीं था। मुख्य आरोपी शशि प्रकाश राय उर्फ राजन शर्मा पिछले करीब 12 साल से इस धंधे में था। अब तक 7000 से ज्यादा फर्जी अंकपत्र और डिग्रियां बाजार में खपाई जा चुकी हैं। गिरोह ने अलग-अलग विश्वविद्यालयों की नकली मोहर, होलोग्राम और डिजाइन तैयार कर रखे थे। अब तक गिरोह के सदस्यों से क्या बरामद हुआ
217 फर्जी अंकपत्र
1000 होलोग्राम
42 नकली मोहरें
10 मोबाइल फोन और 9 सिम
कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर और पेन ड्राइव
हिसाब-किताब की कॉपियां और रजिस्ट्री लिफाफे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *