मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के सिसेंडी गांव में हुई मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। आरोपी की पहचान किशन रावत के रूप में हुई है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में 4 टीमें लगी थी। विवेचना के दौरान किशन रावत पुत्र राम मिलन निवासी सिसेण्डी थाना मोहनलालगंज का नाम सामने आया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रेप की धारा बढ़ाई गई थी। पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली आरोपी हुलासखेड़ा से खुजौली की तरफ नहर किनारे रास्ते से जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। बाजखेड़ा हुलास खेड़ा ईट भट्टे के पास पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा तथा अपने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिससे सिपाही घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें आरोपी किशन रावत के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर तथा घायल सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया। जहां उसका इलाज चल जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा .315 बोर व 2 अदद कारतूस खोखा बरामद किया गया तथा एक कारतूस खोखा तमन्चे में फंसा है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त का नाम- किशन रावत पुत्र राम मिलन निवासी सिसेण्डी थाना मोहनलालगंज,लखनऊ


