बाराबंकी में दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, बेटी को भी साथ ले गई

बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र से दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला अपनी चार वर्षीय बेटी को भी साथ ले गई। इस मामले में पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला का गाजीपुर निवासी एक विवाहित युवक से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। महिला की शादी सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुई थी, लेकिन वह अपने मायके दरियाबाद क्षेत्र से अचानक लापता हो गई। बताया जा रहा है कि उसका प्रेमी वर्तमान में गुजरात में रहता है। युवक की पत्नी को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी पहले ही हो गई थी। उसने महिला के पति को भी इस बारे में सूचित कर सावधान किया था। हालांकि, इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। उपनिरीक्षक (एसआई) रनवीर सिंह ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ लापता है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *