महिला से बोला मोबाइल लुटेरा, तेरे पति का मोबाइल गया:सदर चाट बाजार के निकट युवक का मोबाइल लूटा, वीडियो कॉल पर चली थी बात

महिला से बोला मोबाइल लुटेरा, तेरे पति का मोबाइल गया:सदर चाट बाजार के निकट युवक का मोबाइल लूटा, वीडियो कॉल पर चली थी बात

मेरठ के सदर बाजार इलाके में बाइकर्स गैंग के बदमाश वीडियो कॉल पर परिवार से बात कर रहे शख्स का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने कॉल कट नहीं की और फोन पर मौजूद महिला को बताया कि उसके पति का मोबाइल फोन तो गया। पीड़ित ने सदर थाने में तहरीर दी है। पहले एक नजर वारदात पर मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले सुनील कुमार सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारी हैं और मेरठ की एक कैंटीन में तैनात हैं। बुधवार रात वह खाना खाने के लिए कमरे से निकले। आबूलेन से सटे चाट बाजार में वह कुछ खाने के लिए रुक गए। उन्होंने फोन निकाला और वीडियो कॉल पर परिवार से बात करने लगे। इस दौरान बाइकर्स गैंग के बदमाश आए और बात करते करते ही सुनील का मोबाइल झपटकर फरार हो गए। फोन करके बताई घटना कुछ देर बाद सुनील ने परिवार से किसी अन्य के फोन से संपर्क किया। उसने बताया कि मोबाइल बदमाश छीनकर ले गए हैं। परिवार ने बताया कि मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश ने काफी देर कॉल कट नहीं की थी। कॉल कट करने से पहले उसने बताया था कि फोन छिन गया है। इसके बाद से फोन स्विच ऑफ आ रहा है। सदर थाने में सुनील ने दी तहरीर
वारदात के बाद लोग इकट्ठा हो गये। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस सुनील को लेकर थाने आ गई। यहां सुनील ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी। उसने बताया कि मोबाइल की कीमत लगभग 35 हजार रुपये है। कुछ समय पहले ही उसने मोबाइल खरीदा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *