वालपुट्टी से भरा कैंटर लूट ले गए बदमाश, पुलिस ने पीछा किया तो कर दी फायरिंग

वालपुट्टी से भरा कैंटर लूट ले गए बदमाश, पुलिस ने पीछा किया तो कर दी फायरिंग

UP Crime मुजफ्फरनगर में चोरों ने वॉल पुट्टी के सैकड़ों कट्टों से भरा कैंटर ही लूट लिया। लूट की इस वारदात को अंजाम देकर भाग रहे चोरों को पुलिस को रोकने की कोशिश की तो इन्होंने पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी चोर को गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने पूरा कैंटर और उसमे भरा सामान बरामद कर लिया।

ये है पूरा मामला

मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक मीरापुर थाना क्षेत्र में कैंटर लूट लिए जाने की घटना की जानकारी मिली। पता चला कि कैंटर में पुट्टी के 410 कट्टे थे। मीरापुर पुलिस ने टीमों का गठन किया और तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को भुम्मा पुलिस चौकी के पास जब पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया तो कैंटर सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंगर कर दी। इसके बाद भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो एक बार फिर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से गोली चलाई गई तो एक आरोपी को गोली लगी। इसका साथी भाग गया लेकिन घायल को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में इसने अपना नाम मरगूब पुत्र युनूस निवासी ग्राम ललियाना थाना किठौर बताया। पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है और इसके साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *