पटना के बोरिंग रोड में फायरिंग:कार से आए थे बदमाश, एक को गोली लगने की सूचना; मौके से 7 खोखे बरामद

पटना के बोरिंग रोड में फायरिंग:कार से आए थे बदमाश, एक को गोली लगने की सूचना; मौके से 7 खोखे बरामद

पटना के बोरिंग रोड में सोमवार की रात फायरिंग हुई थी। बदमाशों ने करीब 5 राउंड गोलियां चलाईं। घटनास्थल से 7.65 MM का कारतूस, 7 खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं। बुद्धा कॉलोनी के थानेदार पल्लव ने बताया कि पुलिस ने अपने बयान पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया है। सभी आरोपी सफेद कलर की कार से थे। घटना को अंजाम देने के बाद चौराहा होते हुए फरार हो गए। सूचना मिली है कि एक शख्स को गोली लगी है, लेकिन वो कौन है, ये अभी नहीं नहीं। फिलहाल छानबीन की जा रही है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना के गौतम होटल के पास की है। गोलियों की आवाज सुनकर दुकानदार भागे घटना के वक्त आसपास कुछ दुकानें ही खुली थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी, सभी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। वहीं, दूसरी तरफ सड़क से गुजरने वाले लोग भी हैरान हो गए। गोलीबारी क्यों हुई, किसने की इस बारे में पता लगाने में पुलिस की टीम जुटी है। पटना के बोरिंग रोड में सोमवार की रात फायरिंग हुई थी। बदमाशों ने करीब 5 राउंड गोलियां चलाईं। घटनास्थल से 7.65 MM का कारतूस, 7 खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं। बुद्धा कॉलोनी के थानेदार पल्लव ने बताया कि पुलिस ने अपने बयान पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया है। सभी आरोपी सफेद कलर की कार से थे। घटना को अंजाम देने के बाद चौराहा होते हुए फरार हो गए। सूचना मिली है कि एक शख्स को गोली लगी है, लेकिन वो कौन है, ये अभी नहीं नहीं। फिलहाल छानबीन की जा रही है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना के गौतम होटल के पास की है। गोलियों की आवाज सुनकर दुकानदार भागे घटना के वक्त आसपास कुछ दुकानें ही खुली थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी, सभी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। वहीं, दूसरी तरफ सड़क से गुजरने वाले लोग भी हैरान हो गए। गोलीबारी क्यों हुई, किसने की इस बारे में पता लगाने में पुलिस की टीम जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *