पानीपत के PIET कॉलेज में घुसा शातिर चोर:स्टाफ के बैग से उड़ाए पर्स और दस्तावेज, कई विभागों में घूमा

पानीपत के PIET कॉलेज में घुसा शातिर चोर:स्टाफ के बैग से उड़ाए पर्स और दस्तावेज, कई विभागों में घूमा

पानीपत के समालखा में GT रोड स्थित शैक्षणिक संस्थान PIET कॉलेज (पट्टीकल्याणा) से चोरी की एक घटना सामने आई है। कॉलेज परिसर के अंदर एक अज्ञात युवक ने अनधिकृत रूप से प्रवेश कर कई विभागों के स्टाफ रूम में हाथ साफ किया। घटना के संबंध में कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी ने हल्दाना चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये सब चुराया समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, यह घटना 12 मार्च की है। एक अज्ञात युवक कॉलेज परिसर के सुरक्षा घेरे को चकमा देकर अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने कॉलेज के IT Staff Room, BBA और MBA विभाग के स्टाफ रूम को निशाना बनाया। शातिर चोर ने वहां रखे स्टाफ के पर्सनल बैगों से उनके पर्स, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और वोटर आईडी समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। सुरक्षा अधिकारी ने दी पुलिस को शिकायत कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी सुखबीर हुड्डा निवासी भगत सिंह कॉलोनी, सोनीपत ने इस मामले में पुलिस को औपचारिक शिकायत सौंपी है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक कॉलेज के संवेदनशील हिस्सों में घुसकर चोरी करने में कामयाब रहा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन द्वारा परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। प्राथमिक जांच में संदिग्ध युवक की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *