मुजफ्फरपुर|अतिथि शिक्षकों के सेवा नियमितीकरण की मांग को बिहार सरकार की मंत्री व औराई विधायक रमा निषाद ने जायज बताया है। बीआरए बिहार विवि अतिथि प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ उन्होंने वार्ता की। मंत्री ने कहा कि यूजीसी के मानकों पर नियुक्त लगभग 3 हजार अतिथि शिक्षक पिछले 6-7 वर्षों से बिहार के विवि में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। इनकी सेवा नियमितीकरण की मांग बिल्कुल जायज है। मंत्री ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अतिथि प्राध्यापकों के सेवा नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को जल्द ही पत्र लिखेंगी और समय लेकर वार्ता भी करेंगी। मुजफ्फरपुर|अतिथि शिक्षकों के सेवा नियमितीकरण की मांग को बिहार सरकार की मंत्री व औराई विधायक रमा निषाद ने जायज बताया है। बीआरए बिहार विवि अतिथि प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ उन्होंने वार्ता की। मंत्री ने कहा कि यूजीसी के मानकों पर नियुक्त लगभग 3 हजार अतिथि शिक्षक पिछले 6-7 वर्षों से बिहार के विवि में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। इनकी सेवा नियमितीकरण की मांग बिल्कुल जायज है। मंत्री ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अतिथि प्राध्यापकों के सेवा नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को जल्द ही पत्र लिखेंगी और समय लेकर वार्ता भी करेंगी।


