झारखंड में अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, पिछले 24 घंटों में झारखंड में चार जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इसमें डाल्टेनगंज, खूंटी, लोहरदगा और गुमला शामिल है। गुमला का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। लोग दोपहर में गरम कपड़ों से बना रहे दूरी झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में दोपहर के समय अब गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। स्थिति यह है कि कई लोग बिना स्वेटर के नजर आ रहे हैं और हल्की धूप में खड़े होने पर गर्मी के साथ पसीना भी महसूस हो रहा है। रांची, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, देवघर और गोड्डा समेत अन्य जिलों में भी दोपहर के समय यही स्थिति है। पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी करीब 11-13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड के बावजूद दोपहर में स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही। जंगल और पठारी इलाकों में सुबह-शाम सर्दी कायम हालांकि झारखंड के जंगल और पठारी इलाकों में अब भी ठंड का असर बरकरार है। गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह और शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। झारखंड में अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, पिछले 24 घंटों में झारखंड में चार जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इसमें डाल्टेनगंज, खूंटी, लोहरदगा और गुमला शामिल है। गुमला का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। लोग दोपहर में गरम कपड़ों से बना रहे दूरी झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में दोपहर के समय अब गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। स्थिति यह है कि कई लोग बिना स्वेटर के नजर आ रहे हैं और हल्की धूप में खड़े होने पर गर्मी के साथ पसीना भी महसूस हो रहा है। रांची, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, देवघर और गोड्डा समेत अन्य जिलों में भी दोपहर के समय यही स्थिति है। पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी करीब 11-13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड के बावजूद दोपहर में स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही। जंगल और पठारी इलाकों में सुबह-शाम सर्दी कायम हालांकि झारखंड के जंगल और पठारी इलाकों में अब भी ठंड का असर बरकरार है। गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह और शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है।


