मार्च के दूसरे दिन ही पारा 34 डिग्री पहुंचा:अशोकनगर में दोपहर में तेज गर्मी से लोग परेशान, इस हफ्ते और बढ़ेगा पारा

मार्च के दूसरे दिन ही पारा 34 डिग्री पहुंचा:अशोकनगर में दोपहर में तेज गर्मी से लोग परेशान, इस हफ्ते और बढ़ेगा पारा

अशोकनगर जिले में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का अहसास हो रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसके कारण रात में पहले जैसी ठंडक महसूस नहीं हो रही। इस सप्ताह और बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। इस सप्ताह तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर करीब 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में दिन के समय गर्मी का असर और तेज हो जाएगा। फरवरी के अंत में मौसम था सामान्य फरवरी के आखिरी दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री बना हुआ था। उस दौरान बीच-बीच में मौसम में बदलाव भी देखा गया था। बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। अब मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की जरूरत है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *