राजस्थान में रात में सर्दी धीरे-धीरे लगातार बढ़ रही है। सीकर, अजमेर रात का न्यूनतम तापमान औसत से 5 डिग्री नीचे दर्ज हो रहा है। सीकर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। शेखावाटी में हल्की सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में अगले कुछ दिन इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। राज्य के सभी शहरों में मौसम साफ है। दिन में तेज धूप है, जबकि रात में ठंडक। जयपुर बीकानेर, जोधपुर संभाग सहित तमाम सभी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हो रहा है। दिन में धूप से हल्की गर्मी रात और सुबह-शाम में भले ही हल्की सर्दी हो, लेकिन दिन में अब भी धूप से गर्मी का असर है। गुरुवार को दिन का सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 36.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे ठंडी रात सीकर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिलानी (झुंझुनूं) में न्यूनतम तापमान 15.7, दौसा में 15.6 रिकॉर्ड हुआ।


