पंजाब में एफआईआर की कॉपी डाउनलोड करने पर 80 रुपए फीस लगाने का मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य व अभिषेक मल्होत्रा ने यह याचिका दाखिल की। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह शुल्क आम जनता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। हाईकोर्ट से इन सभी शुल्कों को तुरंत रद्द करने की मांग की गई है। मामले में जल्द ही सुनवाई होने की संभावना


