विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप:हाथरस में कहा- पति के दूसरी युवती से संबंध, दर्ज कराया मुकदमा

विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप:हाथरस में कहा- पति के दूसरी युवती से संबंध, दर्ज कराया मुकदमा

हाथरस के महिला थाने में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 मई 2023 को सिकंदराराऊ के अगराना निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसके पिता ने शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च किए थे। पीड़िता के अनुसार, शादी के समय से ही पति, जेठ और जेठानी दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे उसे ताने देते थे और कहते थे कि लड़का कंप्यूटर इंजीनियर है और अच्छी तनख्वाह कमाता है। ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। पीड़िता यह सोचकर अत्याचार सहती रही कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति गुड़गांव में नौकरी करता है। शादी के कुछ महीने बाद ही उसने उससे दूरी बना ली, यहां तक कि उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया और गांव आना बंद कर दिया। पीड़िता अपनी मौसी के साथ गुड़गांव गई और अपने पति की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उसे पता चला कि उसके पति ने अपनी कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से संबंध बना लिए हैं और उसी के साथ रहता है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसके पति और इस लड़की ने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत गुड़गांव के पीपी सेक्टर 93 पुलिस से भी की गई थी। इसके बाद पीड़िता अपनी ससुराल लौट आई। वहां उसके जेठ और जेठानी ने भी उसके साथ मारपीट की। ससुरालियों ने अर्चना को उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले में आज रविवार की शाम को महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *