भारतीय शेयर बाजार आज भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मंगलवार को 0.82 फीसदी या 639 अंक की बढ़त के साथ 78,205 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 6 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.97 फीसदी या 233 अंक की बढ़त के साथ 24,261 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

ऑटो शेयरों में सबसे अधिक तेजी
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी आज निफ्टी ऑटो में 3.10 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर और निफ्टी केमिकल्स में भी तेजी दर्ज हुई।
क्यों उछला बाजार?
- बाजार अब इस संभावना को ध्यान में रखकर चल रहा है कि यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है, क्योंकि तेहरान की वायुसेना और नौसेना को भारी नुकसान पहुंचा है।
- कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। इससे निवेशकों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है और वे खरीदारी कर रहे हैं।
- भारतीय रुपये में रिकॉर्ड निचले स्तर से आई मजबूती ने भी बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाया।
- निवेशकों ने कई अच्छे शेयरों में वैल्यू बाइंग शुरू कर दी है।
- अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में लगभग 0.5% की गिरावट आई है, जबकि अमेरिका के 10-साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 4.2% से घटकर करीब 4% के आसपास आ गई है।


