बेगूसराय में 24 मार्च को वकील अहमद की हत्या हुई थी। ये स्थानीय चौकीदार के साला लगते थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश कुमार उर्फ फुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये लीची बगान में पेड़ पर मचान बना कर छिप कर रह रहा था। इसके साथी इस तक खाना भी पहुंचाते थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर गांव की है। गुप्त सूचना के आधार पर उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से सदर-वन डीएसपी सहित पुलिस के अन्य पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। राजेश कुमार फुच्चा को गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय थाना के साथ-साथ एसटीएफ को भी लगाया गया था। आज टीम को इनपुट मिली कि वह खम्हार में एक लीची बगान में छिप कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। फुच्चा सिंह खम्हार में SH-55 के बगल में छिपकर रह रहा था। सिविल ड्रेस में पुलिस ने की घेराबंदी बदमाश एक लीची बगान में पेड़ के ऊपर मचान बनाकर कर रह रहा था। वहीं पर उसे खाना भी पहुंचा दिया जाता था। लेकिन उसकी यह चालाकी काम नहीं आई। आज भी सिविल ड्रेस में जब उसकी घेराबंदी की गई, तो उसने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो सका। इस मामले को लेकर मृतक की मां आयशा खातून ने मामला दर्ज कराया। एफआईआर में कहा गया था कि वकील अहमद 24 मार्च की सुबह हैवतपुर स्थित अपने फल मंडी जा रहा था। इसी दौरान महावीर चौक तीन मोहनी के पास फोर व्हीलर गाड़ी से आए फुच्चा सिंह सहित 7 नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया। फुच्चा सिंह ने धमकी दी कि तुमको 3 महीने से पांच लाख रंगदारी मांग रहे हैं। लेकिन अब तक पैसा नहीं दिए हो। रॉड से मारा, फिर बुलेट दागी धमकी देने के बाद उसे फोर व्हीलर गाड़ी में बैठाकर बिहियार की ओर लेकर चले गए। 7 बजे सूचना मिली कि उसकी हत्या कर फेंक दिया गया है, रॉड से मारपीट और गोली मारकर हत्या की गई थी। बता दें कि मृतक स्थानीय चौकीदार मो. जहांगीर का साला था। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पक्ष के 15-20 लोग मोहनपुर में आरोपी के घर के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे। जिसमें जमकर मारपीट हुई थी और 5-6 लोग घायल हुए थे। इस मामले में दो नामजद ने आत्मसमर्पण किया और दो आरोपी गिरफ्तार किया गया। जबकि फुच्चा सिंह फरार चल रहा था। तेजस्वी यादव ने मृतक के परिजनों से की थी मुलाकात 9 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मृतक के घर पर आए और परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। मौके पर से एसपी से बात करने के साथ-साथ उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल उठाए थे। जिसके बाद पुलिस काफी एक्शन मोड में आ गई थी और आज मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बेगूसराय में 24 मार्च को वकील अहमद की हत्या हुई थी। ये स्थानीय चौकीदार के साला लगते थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश कुमार उर्फ फुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये लीची बगान में पेड़ पर मचान बना कर छिप कर रह रहा था। इसके साथी इस तक खाना भी पहुंचाते थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर गांव की है। गुप्त सूचना के आधार पर उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से सदर-वन डीएसपी सहित पुलिस के अन्य पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। राजेश कुमार फुच्चा को गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय थाना के साथ-साथ एसटीएफ को भी लगाया गया था। आज टीम को इनपुट मिली कि वह खम्हार में एक लीची बगान में छिप कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। फुच्चा सिंह खम्हार में SH-55 के बगल में छिपकर रह रहा था। सिविल ड्रेस में पुलिस ने की घेराबंदी बदमाश एक लीची बगान में पेड़ के ऊपर मचान बनाकर कर रह रहा था। वहीं पर उसे खाना भी पहुंचा दिया जाता था। लेकिन उसकी यह चालाकी काम नहीं आई। आज भी सिविल ड्रेस में जब उसकी घेराबंदी की गई, तो उसने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो सका। इस मामले को लेकर मृतक की मां आयशा खातून ने मामला दर्ज कराया। एफआईआर में कहा गया था कि वकील अहमद 24 मार्च की सुबह हैवतपुर स्थित अपने फल मंडी जा रहा था। इसी दौरान महावीर चौक तीन मोहनी के पास फोर व्हीलर गाड़ी से आए फुच्चा सिंह सहित 7 नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया। फुच्चा सिंह ने धमकी दी कि तुमको 3 महीने से पांच लाख रंगदारी मांग रहे हैं। लेकिन अब तक पैसा नहीं दिए हो। रॉड से मारा, फिर बुलेट दागी धमकी देने के बाद उसे फोर व्हीलर गाड़ी में बैठाकर बिहियार की ओर लेकर चले गए। 7 बजे सूचना मिली कि उसकी हत्या कर फेंक दिया गया है, रॉड से मारपीट और गोली मारकर हत्या की गई थी। बता दें कि मृतक स्थानीय चौकीदार मो. जहांगीर का साला था। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पक्ष के 15-20 लोग मोहनपुर में आरोपी के घर के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे। जिसमें जमकर मारपीट हुई थी और 5-6 लोग घायल हुए थे। इस मामले में दो नामजद ने आत्मसमर्पण किया और दो आरोपी गिरफ्तार किया गया। जबकि फुच्चा सिंह फरार चल रहा था। तेजस्वी यादव ने मृतक के परिजनों से की थी मुलाकात 9 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मृतक के घर पर आए और परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। मौके पर से एसपी से बात करने के साथ-साथ उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल उठाए थे। जिसके बाद पुलिस काफी एक्शन मोड में आ गई थी और आज मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


