बक्सर में जयमाल के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मार दी गई। उसके आशिक ने सरेआम स्टेज पर खड़ी दुल्हन के पेट में गोली मारी और वहां से भाग निकला। शादी समारोह में फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दुल्हन को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे बनारस रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना मुफस्सिल थाना इलाके के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला की है। पहले शादी समारोह से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात चौसा आई थी। रात में जयमाल की रस्म चल रही थी, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स मुंह ढके स्टेज तक पहुंचा और नंद जी मल्लाह की बेटी दुल्हन आरती कुमारी (18) को गोली मार दी। तेज गानों के आवाज में गोली की आवाज दब कर रही गई। लेकिन आरती अचानक स्टेज पर गिर पड़ी। स्टेज पर खड़ी लड़कियां जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं कि आरती को किसी ने गोली मार दी। जब लोगों ने देखा तो उसके पेट से खून बह रहा था। शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने की खबर तेजी से इलाके में फैल गए। लोग दुल्हन को सदर अस्पताल ले गए। रास्ते में आरती कुमार पेट में लगी गोली दिखाती रही और ये कहती रही कि दीनबंधु मुझे गोली मारी है। युवती की शादी तय होने से नाराज था पड़ोसी स्थानीय लोगों के अनुसार, दीनबंधू दुल्हन का पड़ोसी है और यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों का घर अगल-बगल है। लड़की के घर वालों का कहान है कि दीनबंधू आरती से एकतरफा प्यार करता था। वो पहले भी आरती की शादी तुड़वाने की कई बार कोशिश कर चुका है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शादी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ होगी। ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। बक्सर में जयमाल के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मार दी गई। उसके आशिक ने सरेआम स्टेज पर खड़ी दुल्हन के पेट में गोली मारी और वहां से भाग निकला। शादी समारोह में फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दुल्हन को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे बनारस रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना मुफस्सिल थाना इलाके के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला की है। पहले शादी समारोह से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात चौसा आई थी। रात में जयमाल की रस्म चल रही थी, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स मुंह ढके स्टेज तक पहुंचा और नंद जी मल्लाह की बेटी दुल्हन आरती कुमारी (18) को गोली मार दी। तेज गानों के आवाज में गोली की आवाज दब कर रही गई। लेकिन आरती अचानक स्टेज पर गिर पड़ी। स्टेज पर खड़ी लड़कियां जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं कि आरती को किसी ने गोली मार दी। जब लोगों ने देखा तो उसके पेट से खून बह रहा था। शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने की खबर तेजी से इलाके में फैल गए। लोग दुल्हन को सदर अस्पताल ले गए। रास्ते में आरती कुमार पेट में लगी गोली दिखाती रही और ये कहती रही कि दीनबंधु मुझे गोली मारी है। युवती की शादी तय होने से नाराज था पड़ोसी स्थानीय लोगों के अनुसार, दीनबंधू दुल्हन का पड़ोसी है और यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों का घर अगल-बगल है। लड़की के घर वालों का कहान है कि दीनबंधू आरती से एकतरफा प्यार करता था। वो पहले भी आरती की शादी तुड़वाने की कई बार कोशिश कर चुका है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शादी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ होगी। ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।


