मुजफ्फरपुर में एक युवक 120 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। उसका कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया जाए। मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने डायल 112 को फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि, उसकी गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय हो रही है। पुलिस मेरी गर्लफ्रेंड को लेकर आए और उससे मेरी शादी तय करवाए तभी मैं यहां से नीचे उतरूंगा नहीं तो कूद कर जान दे दूंगा। मामला मुजफ्फरपुर जंक्शन इलाके का है। घटनास्थल से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… लड़का बोला- लड़की ने मुझे धोखा दिया टावर पर चढ़े युवक का नाम अनमोल है। भास्कर रिपोर्टर ने युवक से फोन पर बात की। उसने कहा कि, मेरी गर्लफ्रेंड को बुला दो। हम 6 महीने से एक दूसरे से प्यार करते हैं। हम एक ही गांव के हैं। मैं छठ पर अपने गांव गया था, वहां मेरी उससे मुलाकात हुई। इसके बाद हमारी बातचीत होने लगी। उसने मुझसे शादी का वादा किया था। अब मुकर रही है। उसने मुझसे झूठा वादा किया अब उसकी बहन बोल रही है वो दूसरी जगह शादी कर रही है। सुबह हमारी बात हुई थी। वो नहीं मान रही थी। उसे बुलाने के लिए मैं टावर पर चढ़ा हूं। वो जब तक नहीं आएगी मैं नहीं उतरूंगा। मेरी सभी जगह बदनामी हो चुकी है। 11 बजे से टावर पर चढ़ा है युवक आसपास के लोग बताते हैं कि, 11 बजे के करीब कुछ लोगों ने लड़को को मोबाइल टावर पर चढ़ते देखा। लोग समझ नहीं पाए की आखिर वो लड़का करना क्या चाहता है। कुछ देर में वो मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गया। वो ऊपर से ही बार बार अपनी मांग दोहरा रहा है। वो मोबाइल टावर से चिल्ला रहा है कि मेरी गर्लफ्रेंड को यहां बुलाया जाए और मेरी शादी तय की जाए। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी बुलाया है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने की कोशिश कर रही है। रेक्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई है। मुजफ्फरपुर में एक युवक 120 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। उसका कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया जाए। मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने डायल 112 को फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि, उसकी गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय हो रही है। पुलिस मेरी गर्लफ्रेंड को लेकर आए और उससे मेरी शादी तय करवाए तभी मैं यहां से नीचे उतरूंगा नहीं तो कूद कर जान दे दूंगा। मामला मुजफ्फरपुर जंक्शन इलाके का है। घटनास्थल से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… लड़का बोला- लड़की ने मुझे धोखा दिया टावर पर चढ़े युवक का नाम अनमोल है। भास्कर रिपोर्टर ने युवक से फोन पर बात की। उसने कहा कि, मेरी गर्लफ्रेंड को बुला दो। हम 6 महीने से एक दूसरे से प्यार करते हैं। हम एक ही गांव के हैं। मैं छठ पर अपने गांव गया था, वहां मेरी उससे मुलाकात हुई। इसके बाद हमारी बातचीत होने लगी। उसने मुझसे शादी का वादा किया था। अब मुकर रही है। उसने मुझसे झूठा वादा किया अब उसकी बहन बोल रही है वो दूसरी जगह शादी कर रही है। सुबह हमारी बात हुई थी। वो नहीं मान रही थी। उसे बुलाने के लिए मैं टावर पर चढ़ा हूं। वो जब तक नहीं आएगी मैं नहीं उतरूंगा। मेरी सभी जगह बदनामी हो चुकी है। 11 बजे से टावर पर चढ़ा है युवक आसपास के लोग बताते हैं कि, 11 बजे के करीब कुछ लोगों ने लड़को को मोबाइल टावर पर चढ़ते देखा। लोग समझ नहीं पाए की आखिर वो लड़का करना क्या चाहता है। कुछ देर में वो मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गया। वो ऊपर से ही बार बार अपनी मांग दोहरा रहा है। वो मोबाइल टावर से चिल्ला रहा है कि मेरी गर्लफ्रेंड को यहां बुलाया जाए और मेरी शादी तय की जाए। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी बुलाया है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने की कोशिश कर रही है। रेक्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई है।


