मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुंचा नोरा फतेही के ‘अश्लील’ गाने का मामला, सेंसर बोर्ड तक भी पहुंचा शिकायत पत्र

मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुंचा नोरा फतेही के ‘अश्लील’ गाने का मामला, सेंसर बोर्ड तक भी पहुंचा शिकायत पत्र

Nora Fatehi Sarki Chunar Teri Sarke Song Controversy: फिल्मी दुनिया में इन दिनों गानों के कंटेंट को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। अभिनेत्री नोरा फतेही पर फिल्माए गए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ये गाना आगामी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है, लेकिन रिलीज के साथ ही इसे लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया।

सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने उठाई कड़ी आपत्ति (Nora Fatehi Sarki Chunar Teri Sarke Song Controversy)

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस गाने को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Nora Fatehi Sarki Chunar Teri Sarke Song Controversy

एसोसिएशन का कहना है कि गाने के बोल और दृश्य सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं हैं और यह युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। संगठन ने इसे “जनहित का गंभीर मामला” बताते हुए गाने पर रोक लगाने की मांग की है।

‘अश्लीलता बढ़ाने का आरोप’ (Nora Fatehi Sarki Chunar Teri Sarke Song Controversy)

AICWA के अनुसार, इस तरह के गाने फिल्म इंडस्ट्री में एक चिंताजनक स्थिति को दर्शाते हैं, जहां विवाद पैदा कर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की जाती है। संगठन का मानना है कि इससे इंडस्ट्री की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है और सांस्कृतिक मूल्यों पर भी असर पड़ता है। ‘ताहिर जासूस’ समेत कई पैपराजी पेज पर नोरा फतेही के इस गाने को लेकर पोस्ट साझा किए गए हैं।

फिल्म ‘केडी: द डेविल’ भी चर्चा में (Nora Fatehi Sarki Chunar Teri Sarke Song Controversy)

यह गाना फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है, जिसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन प्रेम कर रहे हैं और यह एक बड़े बजट की फिल्म मानी जा रही है। ऐसे में गाने को लेकर उठा विवाद फिल्म की रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है।

कानूनी स्तर पर भी बढ़ी परेशानी

गाने को लेकर मामला केवल आलोचना तक सीमित नहीं रहा। नोरा फतेही के इस गाने के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक वकील ने आरोप लगाया है कि गाने में अश्लीलता को बढ़ावा दिया गया है और इसमें महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि गाने के बोल, डांस और इस तरह का कंटेंट महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और यह कानून के तहत आपत्तिजनक हो सकता है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत जांच की मांग की गई है।

सोशल मीडिया से हटाया गया गाना

बढ़ते विरोध और आलोचनाओं के बीच गाने के निर्माताओं ने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को यूट्यूब सहित कई प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। हालांकि, इसके बावजूद यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और लगातार इस पर बहस जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *