लोकनायक भवन का अधूरा काम पूरा होगा, निविदा निकाल 101 दुकानें आवंटित होंगी

लोकनायक भवन का अधूरा काम पूरा होगा, निविदा निकाल 101 दुकानें आवंटित होंगी

डाकबंगला चौराहा के पास स्थित लोकनायक भवन की एनेक्सी बिल्डिंग के अधूरा कार्य अब पूरा होगा। यह भवन जिला परिषद का है। शुक्रवार को साधारण बैठक के दौरान अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए डीपीआर बनने का निर्णय लिया गया। जिला परिषद के सदस्यों के मुताबिक इसका निर्माण कार्य वर्ष 1990 में शुरू हुआ था। 2001 में बिल्डिंग तैयार होने का लक्ष्य रखा गया था। उस समय इसकी लागत 10 करोड़ थी। लेकिन, कांट्रेक्टर ने काम को अधूरा छोड़ दिया। वर्ष 2024 में उस कांट्रेक्टर को डिबार किया गया। इसमें 101 दुकानें हैं। निर्माण पूरा होने के बाद खुली निविदा के माध्यम से दुकानों का आवंटन होगा। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी ने की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, भाई वीरेंद्र, संदीप सौरभ, अरुण मांझी, अरुण कुमार, विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह, जिला परिषद की उपाध्यक्ष आशा देवी ने सुझाव दिए। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलिका खांडेकर ने सभी के सुझाव के अनुरूप तय समय सीमा में कार्य पूरा करने की बात कही। किराया वसूली की योजना : लोकनायक जयप्रकाश भवन में एलईडी लाइट के माध्यम से प्रचार-प्रसार की संचिका उपलब्ध कराने, खगौल वृद्धाश्रम से किराया वसूली, सैरातों की बंदोबस्ती करने, बाढ़, बख्तियारपुर, मसौढ़ी डाकबंगला निरीक्षण भवन में स्थित सामुदायिक भवन के निविदा का कार्य कराने का निर्देश दिया गया। पांच प्रखंडों में बनेंगे मार्केट : जिले के पांच प्रखंडों में जिला परिषद की जमीन पर मार्केट बनेंगे। इनमें मसौढ़ी, फतुहा, खगौल, बिक्रम और पालीगंज शामिल हैं। प्रखंड का विकास होने से जिला परिषद की जमीन भी व्यावसायिक हो गई है। इन प्रखंडों में मार्केट के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही जिला परिषद भवन के तीसरे तल्ले पर कैंटीन, वेंडर का चयन करने, खाली जमीन की बंदोबस्ती करने, धनरूआ प्रखंड के साईं आदिरगंज पथ को एनएच में मिलाने की योजना निरस्त करने की स्वीकृति दी गई। डाकबंगला चौराहा के पास स्थित लोकनायक भवन की एनेक्सी बिल्डिंग के अधूरा कार्य अब पूरा होगा। यह भवन जिला परिषद का है। शुक्रवार को साधारण बैठक के दौरान अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए डीपीआर बनने का निर्णय लिया गया। जिला परिषद के सदस्यों के मुताबिक इसका निर्माण कार्य वर्ष 1990 में शुरू हुआ था। 2001 में बिल्डिंग तैयार होने का लक्ष्य रखा गया था। उस समय इसकी लागत 10 करोड़ थी। लेकिन, कांट्रेक्टर ने काम को अधूरा छोड़ दिया। वर्ष 2024 में उस कांट्रेक्टर को डिबार किया गया। इसमें 101 दुकानें हैं। निर्माण पूरा होने के बाद खुली निविदा के माध्यम से दुकानों का आवंटन होगा। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी ने की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, भाई वीरेंद्र, संदीप सौरभ, अरुण मांझी, अरुण कुमार, विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह, जिला परिषद की उपाध्यक्ष आशा देवी ने सुझाव दिए। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलिका खांडेकर ने सभी के सुझाव के अनुरूप तय समय सीमा में कार्य पूरा करने की बात कही। किराया वसूली की योजना : लोकनायक जयप्रकाश भवन में एलईडी लाइट के माध्यम से प्रचार-प्रसार की संचिका उपलब्ध कराने, खगौल वृद्धाश्रम से किराया वसूली, सैरातों की बंदोबस्ती करने, बाढ़, बख्तियारपुर, मसौढ़ी डाकबंगला निरीक्षण भवन में स्थित सामुदायिक भवन के निविदा का कार्य कराने का निर्देश दिया गया। पांच प्रखंडों में बनेंगे मार्केट : जिले के पांच प्रखंडों में जिला परिषद की जमीन पर मार्केट बनेंगे। इनमें मसौढ़ी, फतुहा, खगौल, बिक्रम और पालीगंज शामिल हैं। प्रखंड का विकास होने से जिला परिषद की जमीन भी व्यावसायिक हो गई है। इन प्रखंडों में मार्केट के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही जिला परिषद भवन के तीसरे तल्ले पर कैंटीन, वेंडर का चयन करने, खाली जमीन की बंदोबस्ती करने, धनरूआ प्रखंड के साईं आदिरगंज पथ को एनएच में मिलाने की योजना निरस्त करने की स्वीकृति दी गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *