मुजफ्फरपुर| रामदयालु नगर गुमटी के समीप शुक्रवार सुबह लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक का आभूषण और 54 हजार रुपए से भरा बैग उड़ा लिया। पीड़ित झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत झुमरी तलैया निवासी सुनील कुमार हैं। वह सेवानिवृत्त डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र बताए गए हैं। वह अपने ससुराल अंडीगोला आ रहे थे। बस से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे, लेकिन झपकी लगने से निर्धारित स्टॉप पर नहीं उतर सके और आगे बीबीगंज पहुंच गए। वहां से ई-रिक्शा से रामदयालुनगर आए। इसी दौरान वह मोबाइल पर ससुराल पक्ष से बातचीत करते हुए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और खुद को अंडीगोला का निवासी बताते हुए लिफ्ट देने की पेशकश की। अपराधियों ने बैग और झोला बाइक के हैंडल में लटका लिया और सुनील को पीछे बैठा लिया। अघोरिया बाजार चौक के पास पहुंचकर ट्रिपल लोडिंग जांच का बहाना बनाते हुए उन्हें नीचे उतार दिया और तेजी से फरार हो गए। मुजफ्फरपुर| रामदयालु नगर गुमटी के समीप शुक्रवार सुबह लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक का आभूषण और 54 हजार रुपए से भरा बैग उड़ा लिया। पीड़ित झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत झुमरी तलैया निवासी सुनील कुमार हैं। वह सेवानिवृत्त डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र बताए गए हैं। वह अपने ससुराल अंडीगोला आ रहे थे। बस से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे, लेकिन झपकी लगने से निर्धारित स्टॉप पर नहीं उतर सके और आगे बीबीगंज पहुंच गए। वहां से ई-रिक्शा से रामदयालुनगर आए। इसी दौरान वह मोबाइल पर ससुराल पक्ष से बातचीत करते हुए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और खुद को अंडीगोला का निवासी बताते हुए लिफ्ट देने की पेशकश की। अपराधियों ने बैग और झोला बाइक के हैंडल में लटका लिया और सुनील को पीछे बैठा लिया। अघोरिया बाजार चौक के पास पहुंचकर ट्रिपल लोडिंग जांच का बहाना बनाते हुए उन्हें नीचे उतार दिया और तेजी से फरार हो गए।


