नजफ कर्बला में मजार तोड़ने की घटना, लगाई गई आग, खुलासे के लिए लगाई गई तीन टीमें

नजफ कर्बला में मजार तोड़ने की घटना, लगाई गई आग, खुलासे के लिए लगाई गई तीन टीमें

Najaf Karbala shrine demolition incident: फर्रुखाबाद में कर्बला के अंदर घुसकर अराजक तत्वों ने कब्रों के साथ तोड़फोड़ की और आग लगा दी। जिससे मौके पर रखी ताजिया जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। जिसने आग पर काबू पाया। तब तक काफी कुछ जल गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

अराजकतत्वों की हरकत

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्बला मौला अली नजफ में कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। कर्बला की दो कब्रों को तोड़ दिया गया है, जबकि ताजिया और आलम में आग लगा दी गई है। आग की चपेट में आकर मेहंदी जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब कर्बला की देखरेख करने वाले साबिर अली ने दरगाह का दरवाजा खोला। अंदर आग जल रही थी।
ताजिए में भी आग लगाया गया
साबिर अली ने बताया कि जहां ताजिए रखे थे, वहां पर भी आग लगी हुई थी। हफीज और हाजी की खबरों को क्षतिग्रस्त के साथ तोड़फोड़ की गई। आग की लपटों ने छत की धनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया और वह भी जलने लगी। साबिर अली ने घटना की जानकारी शरीफ हुसैन रिजवी को दी।

क्या कहते हैं शरीफ हुसैन?

मौके पर पहुंचे शरीफ हुसैन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में शरीफ हुसैन रिजवी ने बताया कि 5-6 महीने पहले भी यहां चोरी हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी, और चांदी के आभूषणों को चोर उठा ले गए थे। इस संबंध में मौत दरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन कोई रिजल्ट सामने नहीं आया।

अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी मोहम्माबाद अजय वर्मा, और तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए।

क्या कहती हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नजफ कर्बला में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें कुछ शरारती तत्वों द्वारा मजार को तोड़ा गया है। उसके एक हिस्से में आग लगा दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टि में यह घटना शरारती तत्वों द्वारा की गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस, एसओजी और पुलिस की टीम लगाई गई है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संभावित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *