गाजियाबाद के खोड़ा में 32 साल की महिला ने अपने पति की विवाद के चलते हत्या कर दी। पति को पहले शराब पिलाई, उसके बाद घर में टीवी की आवाज तेज कर दी। उसके बाद पति चिल्लाए ना मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जिसके बाद पति की डंडे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने 2015 में परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। मुस्लिम महिला से की थी लव मैरिज फर्रुखाबाद के रहने वाला बिजेंद्र (35 साल) अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के खोड़ा में शंकर विहार में रह रहा था। यह दिल्ली बार्डर से सटा इलाका है। बिजेंद्र दिल्ली में नौकरी करता था। जिसकी दोस्ती सोनिया उर्फ सोनी से हुई। उसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। बिजेंद्र ने मुस्लिम समुदाय की सोनिया से दिल्ली में शादी की। दोनों पर 9 और 6 साल के दो बेटै हैं। ड्रग्स और शराब की आदी पत्नी बनी कातिल पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल की रात को सोनिया का अपने पति बिजेंद्र से विवाद हुआ। जिसके बाद सोनिया ने भी शराब पी थी, जहां पति ने कहा कि वह शराब पीना छोड़ दे, इस पर पत्नी ने कहा कि खुद तो रोज शराब चाहिए, इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। जहां पत्नी ने पति को खुद भी शराब पिलाई, उसके बाद घर में टीवी की आवाज तेज कर दी। जहां पत्नी ने पति का शराब के नशे में डंडा गले पर रखकर गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनिया को अरेस्ट कर लिया। पति बंधक बनाकर पीटता था सोनिया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मैंने लव मैरिज की थी। धर्म भी बदला था। लेकिन पिछले 2 साल से पति मुझे मानसिक और शारीरिक टॉचर्र कर रहा था। पति कहता था कि तुझसे शादी के चक्कर में मेरा परिवार मुझसे अलग हो गया। जहां पति शराब पीकर बंधक बनाकर मारपीट करता था। सोनिया ने कहा कि इसी के चलते मुझसे मायके के लोग भी किनारा करने लगे थे। कि तूने अपनी मर्जी से शादी की है, अब जो भी हो रहा है तू खुद उसकी जिम्मेदार है। 31 मार्च को अर्धनग्र कर पीटा सोनिया ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की रात को पति शाम के 7 बजे घर पर आया। जिसके बाद मुझे शराब के नशे में गालियां दी। उसके बाद बच्चे आ गया तो पति दूसरे कमरे में चला गया। रात के 9 बजे पति ने फिर से अर्धनग्न करके बेल्ट से पीटा। कभी थप्पड़ बरसाए तो कभी लात घूंसे से पीटा। मैं फर्श पर जमीन पर पर गिर पड़ी, उसके बाद भी पति ने मुझे पीटा। मैं रोज की पिटाई से तंग हो गई। इसी के चलते पति को मारने का प्लान बनाया।


