पति ने थप्पड़ मारा, पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी:शादी के बाद गर्लफ्रेंड से जारी था अफेयर, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पति ने थप्पड़ मारा, पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी:शादी के बाद गर्लफ्रेंड से जारी था अफेयर, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। ​जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है कि उसके दामाद का शादी से पहले किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था। शादी के बाद उसकी गर्लफ्रेंड दामाद पर महिला से तलाक लेने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर उसकी हमारी बेटी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए दामाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदरीदफाई का है। घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर निवासी 26 साल की रानी रत्नाकर की शादी चार साल पहले सिवनी के दयाल रत्नाकर (27) से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के सेंदरीदफाई इलाके में रह रहे थे। दोनों का एक ढाई साल की बेटी और चार महीने का बच्चा भी है। दयाल रत्नाकर गैरेज में काम करता है। शादी से पहले पति का दूसरी महिला से था अफेयर पुलिस के अनुसार, दयाल का शादी से पहले उसका किसी दूसरे महिला के साथ अफेयर था। लेकिन शादी के बाद भी दयाल और उसके गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर जारी रहा। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। वहीं, दयाल के घर में एक ही मोबाइल था। मोबाइल से दयाल की पत्नी रानी को पति के अफेयर की जानकारी हो गई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मोबाइल को लेकर पति ने पत्नी को थप्पड़ मारे बुधवार को मोबाइल को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। रानी ने मोबाइल अपने पास रखा था, जिसे दयाल ने मांगा। रानी के मना करने पर दयाल ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से नाराज होकर रानी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जबकि दयाल घर से चला गया। कुछ देर बाद जब दयाल घर लौटा, तो उसने रानी को कमरे के अंदर लोहे की एंगल में फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजन तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दयाल रत्नाकर ने अपने बयान में बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उस पर तलाक लेने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। रानी रत्नाकर के भाई शिव कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा (दयाल) का किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसके कारण वह उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। शिव कुमार ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले रानी ने वीडियो कॉल पर अपने घरवालों से बात की थी। उन्होंने दयाल रत्नाकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कार्यपालिक दंडाधिकारी ने मृतका के परिजनों और पति दयाल रत्नाकर के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है। ……………………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें गर्लफ्रेंड ने दोस्त संग सेक्स नहीं किया तो मार-डाला:बॉयफ्रेंड ने दुर्ग में घोंटा गला, रायपुर में फेंकी लाश, मर्डर करने वाला UP से अरेस्ट छत्तीसगढ़ के भिलाई में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को मार डाला। मर्डर के बाद लाश को बाइक से लाकर रायपुर में फेंक दिए। आरोपी अपने और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। गर्लफ्रेंड ने सेक्स करने से मना किया तो गला घोंट दिया। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *