चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात की गाड़ी पलट गई। यह घटना रात करीब 11 बजे सामग्री घाटी स्थित यादव होटल के पास हुई। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक ने सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। चालक की मौके पर मौत, चार लोग गंभीर घायल हादसे में गाड़ी चला रहे बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमजापुर निवासी 25 वर्षीय रजा खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और होटल कर्मियों ने मिलकर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने एक बेलगाम वाहन को बचाने के प्रयास में गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, जैसे ही रजा खान की मौत की खबर उनके घर पहुंची, परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जिस घर से बारात की खुशियां निकल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात की गाड़ी पलट गई। यह घटना रात करीब 11 बजे सामग्री घाटी स्थित यादव होटल के पास हुई। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक ने सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। चालक की मौके पर मौत, चार लोग गंभीर घायल हादसे में गाड़ी चला रहे बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमजापुर निवासी 25 वर्षीय रजा खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और होटल कर्मियों ने मिलकर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने एक बेलगाम वाहन को बचाने के प्रयास में गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, जैसे ही रजा खान की मौत की खबर उनके घर पहुंची, परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जिस घर से बारात की खुशियां निकल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।


