मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में एक गार्ड को घर में सोते समय गोली मार दी गई। इसी घटना के बीच उसके बड़े भाई का शव भी फंदे से लटका हुआ मिला है। यह वारदात कोटवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर छह में हुई। घायल गार्ड की पहचान 25 वर्षीय काशिम मिया के रूप में हुई है, जो किस्मत मिया के पुत्र हैं। काशिम ने बताया कि वह देर रात अपने घर में सो रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने खिड़की के रास्ते उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद काशिम दर्द से चिल्लाने लगा। परिजन उसे तुरंत मोतिहारी सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। घर में फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव इसी बीच, सोमवार की सुबह काशिम के बड़े भाई फिरोज मिया का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में काशिम की भाभी सलेया खातून ने बताया कि सभी लोग घर में सो रहे थे। घटना से करीब आधे घंटे पहले वह बच्चों को लेकर अलग कमरे में चली गई थीं। अचानक काशिम के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे पहुंचीं तो वह बिस्तर पर तड़प रहा था। पहले उन्हें लगा कि शायद करंट लग गया है, लेकिन पास जाने पर काशिम ने बताया कि उसे गोली लगी है। आत्महत्या से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल सलेया खातून ने आगे बताया कि सुबह जानकारी मिली कि फिरोज मिया ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी, जिसके कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की और बाद में घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस दोहरी घटना को लेकर स्तब्ध हैं। मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में एक गार्ड को घर में सोते समय गोली मार दी गई। इसी घटना के बीच उसके बड़े भाई का शव भी फंदे से लटका हुआ मिला है। यह वारदात कोटवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर छह में हुई। घायल गार्ड की पहचान 25 वर्षीय काशिम मिया के रूप में हुई है, जो किस्मत मिया के पुत्र हैं। काशिम ने बताया कि वह देर रात अपने घर में सो रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने खिड़की के रास्ते उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद काशिम दर्द से चिल्लाने लगा। परिजन उसे तुरंत मोतिहारी सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। घर में फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव इसी बीच, सोमवार की सुबह काशिम के बड़े भाई फिरोज मिया का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में काशिम की भाभी सलेया खातून ने बताया कि सभी लोग घर में सो रहे थे। घटना से करीब आधे घंटे पहले वह बच्चों को लेकर अलग कमरे में चली गई थीं। अचानक काशिम के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे पहुंचीं तो वह बिस्तर पर तड़प रहा था। पहले उन्हें लगा कि शायद करंट लग गया है, लेकिन पास जाने पर काशिम ने बताया कि उसे गोली लगी है। आत्महत्या से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल सलेया खातून ने आगे बताया कि सुबह जानकारी मिली कि फिरोज मिया ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी, जिसके कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की और बाद में घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस दोहरी घटना को लेकर स्तब्ध हैं।


