कटिहार में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अजीबोगरीब अंत हुआ है। शादी के मंडप में जाने की बजाय दूल्हा शेरवानी पहने सीधे थाने पहुंच गया। युवती ने युवक पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। कटिहार नगर थाना क्षेत्र की युवती की सोशल साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से समस्तीपुर के निकेश कुमार नामक युवक से पहचान हुई थी। शुरुआती बातचीत और चैटिंग के बाद दोनों के बीच जल्द ही दोस्ती हो गई। इसके बाद देखते ही देखते ये दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। रिलेशन में आने के बाद दोनों के बीच निजी तस्वीरें और वीडियो भी साझा की जाने लगी। 11 फरवरी को दोनों करने वाले थे शादी इसी बीच वेलेंटाइन वीक के दौरान दोनों ने शादी का फैसला किया और 11 फरवरी, बुधवार की तारीख तय की गई। दूल्हा निकेश कुमार बारात के साथ कटिहार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचा। हालांकि, ऐन मौके पर युवती ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। निजी तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी युवती का आरोप है कि उसके इनकार करते ही युवक गुस्से में आ गया। उसने युवती को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर नगर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने शेरवानी पहने “दूल्हे” को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गए। इस मामले को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और प्यार का झांसा देकर निजी पलों को हथियार बनाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसका यह सीधा उदाहरण है, इसलिए ऑनलाइन रिश्तों में सतर्कता बेहद जरूरी है। कटिहार में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अजीबोगरीब अंत हुआ है। शादी के मंडप में जाने की बजाय दूल्हा शेरवानी पहने सीधे थाने पहुंच गया। युवती ने युवक पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। कटिहार नगर थाना क्षेत्र की युवती की सोशल साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से समस्तीपुर के निकेश कुमार नामक युवक से पहचान हुई थी। शुरुआती बातचीत और चैटिंग के बाद दोनों के बीच जल्द ही दोस्ती हो गई। इसके बाद देखते ही देखते ये दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। रिलेशन में आने के बाद दोनों के बीच निजी तस्वीरें और वीडियो भी साझा की जाने लगी। 11 फरवरी को दोनों करने वाले थे शादी इसी बीच वेलेंटाइन वीक के दौरान दोनों ने शादी का फैसला किया और 11 फरवरी, बुधवार की तारीख तय की गई। दूल्हा निकेश कुमार बारात के साथ कटिहार के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचा। हालांकि, ऐन मौके पर युवती ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। निजी तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी युवती का आरोप है कि उसके इनकार करते ही युवक गुस्से में आ गया। उसने युवती को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर नगर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने शेरवानी पहने “दूल्हे” को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गए। इस मामले को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और प्यार का झांसा देकर निजी पलों को हथियार बनाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसका यह सीधा उदाहरण है, इसलिए ऑनलाइन रिश्तों में सतर्कता बेहद जरूरी है।


