राजगढ़| अस्पताल परिसर में बने गार्डन में इन दिनों पानी की कमी के कारण हरी घास सूखने लगी है। ये जगह मरीजों के परिजनों के बैठने व आराम करने के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ गार्डन की हालत खराब होती जा रही है। घास सूखने से यहां बैठने वालों को असुविधा हो रही है और परिसर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। मांग है कि गार्डन में नियमित पानी की व्यवस्था की जाए। -मोहित गुप्ता, रहवासी की रिपोर्ट।


