‘अस्वस्थ मुख्यमंत्री से नहीं चल रही सरकार’:बक्सर में मुकेश सहनी ने सरकार पर साधा निशाना बोले- जनता के पैसे से जीता चुनाव

‘अस्वस्थ मुख्यमंत्री से नहीं चल रही सरकार’:बक्सर में मुकेश सहनी ने सरकार पर साधा निशाना बोले- जनता के पैसे से जीता चुनाव

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बक्सर में बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अफसरशाही हावी है और मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। पत्रकारों से बात करते हुए सहनी ने दावा किया कि पिछली बार बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री को नकार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार “जनता के पैसे का दुरुपयोग” कर चुनाव जीता गया। सहनी के अनुसार, लगभग 40 हजार करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं के नाम पर बांटकर मतदाताओं को प्रभावित किया गया। “लालच की राजनीति” करार दिया सहनी ने बताया कि जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपए दिए गए, साथ ही वृद्धा पेंशन और अन्य पेंशन योजनाओं की राशि बढ़ाई गई। उन्होंने इसे “लालच की राजनीति” करार दिया, जिसके सहारे एनडीए सरकार बनाने में सफल हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार महागठबंधन को अधिक वोट मिले थे। हालांकि, कुछ लाभ योजनाओं के कारण महिलाओं और गरीब वर्ग का वोट एनडीए की ओर चला गया, जिससे सत्ता का समीकरण बदल गया। ”सरकार सही ढंग से नहीं चल रही” मुख्यमंत्री की सेहत पर सवाल उठाते हुए सहनी ने कहा कि सरकार सही ढंग से नहीं चल रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि जिस उम्र में उन्हें सेवानिवृत्त होकर आराम करना चाहिए, उस उम्र में वे सत्ता में बने हुए हैं, जिसका खामियाजा बिहार की जनता भुगत रही है। सहनी ने दोहराया कि राज्य में अफसरशाही हावी हो चुकी है। उनके अनुसार, बिना रिश्वत के किसी भी सरकारी कार्यालय में काम नहीं हो रहा है और गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि “अफसरों में किसी तरह का डर या जवाबदेही नहीं बची है।” ”सरकार मजाक बनकर रह गई” उन्होंने 2010 के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशासन पर मजबूत पकड़ थी। हालांकि, आज हालात बिल्कुल उलट हैं। सहनी ने तंज कसते हुए कहा, “अब सरकार मजाक बनकर रह गई है। ऐसे व्यवहार से सरकार नहीं चलती।” मुकेश सहनी के इन बयानों के बाद बक्सर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बक्सर में बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अफसरशाही हावी है और मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। पत्रकारों से बात करते हुए सहनी ने दावा किया कि पिछली बार बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री को नकार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार “जनता के पैसे का दुरुपयोग” कर चुनाव जीता गया। सहनी के अनुसार, लगभग 40 हजार करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं के नाम पर बांटकर मतदाताओं को प्रभावित किया गया। “लालच की राजनीति” करार दिया सहनी ने बताया कि जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपए दिए गए, साथ ही वृद्धा पेंशन और अन्य पेंशन योजनाओं की राशि बढ़ाई गई। उन्होंने इसे “लालच की राजनीति” करार दिया, जिसके सहारे एनडीए सरकार बनाने में सफल हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार महागठबंधन को अधिक वोट मिले थे। हालांकि, कुछ लाभ योजनाओं के कारण महिलाओं और गरीब वर्ग का वोट एनडीए की ओर चला गया, जिससे सत्ता का समीकरण बदल गया। ”सरकार सही ढंग से नहीं चल रही” मुख्यमंत्री की सेहत पर सवाल उठाते हुए सहनी ने कहा कि सरकार सही ढंग से नहीं चल रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि जिस उम्र में उन्हें सेवानिवृत्त होकर आराम करना चाहिए, उस उम्र में वे सत्ता में बने हुए हैं, जिसका खामियाजा बिहार की जनता भुगत रही है। सहनी ने दोहराया कि राज्य में अफसरशाही हावी हो चुकी है। उनके अनुसार, बिना रिश्वत के किसी भी सरकारी कार्यालय में काम नहीं हो रहा है और गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि “अफसरों में किसी तरह का डर या जवाबदेही नहीं बची है।” ”सरकार मजाक बनकर रह गई” उन्होंने 2010 के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशासन पर मजबूत पकड़ थी। हालांकि, आज हालात बिल्कुल उलट हैं। सहनी ने तंज कसते हुए कहा, “अब सरकार मजाक बनकर रह गई है। ऐसे व्यवहार से सरकार नहीं चलती।” मुकेश सहनी के इन बयानों के बाद बक्सर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *