विरोधियों को कुचलने के लिए गिरफ्तार कर रही सरकार-सांसद:बोले-आजादी की लड़ाई में जिनकी भूमिका नहीं, उन्हें मिली सत्ता

विरोधियों को कुचलने के लिए गिरफ्तार कर रही सरकार-सांसद:बोले-आजादी की लड़ाई में जिनकी भूमिका नहीं, उन्हें मिली सत्ता

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्म कर रही है और अपने खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार कर रही है। सांसद 17 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाली कर्पूरी जयंती की तैयारी के सिलसिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जहानाबाद पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए यादव ने कहा कि जिन लोगों के परिवार ने आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं निभाई, उन्हें जब सत्ता मिली है तो वे विरोधियों को कुचलना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार विरोधियों को गिरफ्तार कर रही है और उनका काफी नुकसान भी किया जा रहा है। सरकार पदाधिकारियों को खुश करने में लगी जब उनसे पूछा गया कि उन्हीं की पार्टी के एक विधायक ने विधानसभा में आरोप लगाया है कि बिहार के पदाधिकारी चार्टर्ड विमान से घूम रहे हैं, तो सांसद ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पदाधिकारियों को खुश करने के लिए उन्हें चार्टर्ड विमान से घुमा रही है, क्योंकि पदाधिकारी ही सरकार चला रहे हैं। सरकार गिरने से बचाने के लिए अधिकारियों को खुश किया जा रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि गांधी जी ने एक धोती पहनकर और पैदल चलकर देश को आजाद कराया था, जबकि आज लोग बड़े-बड़े विमानों से घूम रहे हैं। अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील सांसद यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव द्वारा बापू सभागार में कर्पूरी जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसमें बड़ी संख्या में जिले के लोग भाग लेंगे और पूरे बिहार से लोग पहुंचने के कारण बापू सभागार भी छोटा पड़ जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस समारोह में शामिल हों। जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्म कर रही है और अपने खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार कर रही है। सांसद 17 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाली कर्पूरी जयंती की तैयारी के सिलसिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जहानाबाद पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए यादव ने कहा कि जिन लोगों के परिवार ने आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं निभाई, उन्हें जब सत्ता मिली है तो वे विरोधियों को कुचलना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार विरोधियों को गिरफ्तार कर रही है और उनका काफी नुकसान भी किया जा रहा है। सरकार पदाधिकारियों को खुश करने में लगी जब उनसे पूछा गया कि उन्हीं की पार्टी के एक विधायक ने विधानसभा में आरोप लगाया है कि बिहार के पदाधिकारी चार्टर्ड विमान से घूम रहे हैं, तो सांसद ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पदाधिकारियों को खुश करने के लिए उन्हें चार्टर्ड विमान से घुमा रही है, क्योंकि पदाधिकारी ही सरकार चला रहे हैं। सरकार गिरने से बचाने के लिए अधिकारियों को खुश किया जा रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि गांधी जी ने एक धोती पहनकर और पैदल चलकर देश को आजाद कराया था, जबकि आज लोग बड़े-बड़े विमानों से घूम रहे हैं। अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील सांसद यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव द्वारा बापू सभागार में कर्पूरी जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसमें बड़ी संख्या में जिले के लोग भाग लेंगे और पूरे बिहार से लोग पहुंचने के कारण बापू सभागार भी छोटा पड़ जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस समारोह में शामिल हों।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *