पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिल्ली से आई एक महिला अपने कथित प्रेमी के घर पहुंच गई और वहां रहने की जिद पर अड़ गई। लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जिसे देखने के लिए गांव में भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके, वह पिछले दो वर्षों से फुलवरिया निवासी एक युवक के साथ दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का दावा कर रही है। दिल्ली से पीछा करते हुए गांव पहुंची महिला ग्रामीणों के अनुसार, युवक कुछ दिन पहले अचानक महिला को छोड़कर अपने गांव लौट आया था। इससे नाराज महिला भी सीधे दिल्ली से उसका पीछा करते हुए फुलवरिया गांव पहुंच गई। गांव पहुंचते ही महिला ने युवक के घर में प्रवेश कर लिया और वहीं रहने की जिद करने लगी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ दो साल तक संबंध रखा और अब उसे छोड़कर भाग आया है। परिजनों ने रिश्ते से किया इनकार, युवक से मारपीट का आरोप महिला के पहुंचते ही मामला तूल पकड़ लिया। युवक के परिजनों ने इस रिश्ते को पूरी तरह खारिज कर दिया और महिला का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान परिजनों ने युवक के साथ भी कथित रूप से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। वहीं, महिला अपने कथित प्रेमी के घर में ही रहने की जिद पर डटी रही, जिससे विवाद लगातार बढ़ता गया। दिनभर जुटी रही भीड़, तमाशा बना मामला इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गांव में दिनभर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। आसपास के इलाकों से भी लोग इस “अजीबोगरीब” मामले को देखने के लिए पहुंचते रहे। महिला और युवक के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे स्थिति कभी भी बिगड़ सकती थी। पंचायत ने संभाली स्थिति, दोनों पक्षों को कराया शांत मामला बिगड़ता देख स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण बीच-बचाव के लिए आगे आए। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझाने-बुझाने का दौर चला। स्थानीय मुखिया ने बताया कि पंचायत की पहल पर फिलहाल स्थिति को नियंत्रित किया गया है। एहतियात के तौर पर महिला को अस्थायी रूप से युवक के घर में ही रहने की अनुमति दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। हालांकि, इस फैसले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। विवाहित महिला होने से मामला हुआ पेचीदा इस पूरे मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला पहले से विवाहित है और दो बच्चों की मां है। ऐसे में लिव-इन रिलेशनशिप के दावे और उसके कानूनी पहलुओं को लेकर स्थिति जटिल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से पंचायत को भी फैसला लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस बोली- नहीं मिला आवेदन, रख रहे नजर इधर, मामले की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जैसे ही कोई आवेदन मिलता है या स्थिति बिगड़ती है, तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में चर्चा का विषय बना मामला फुलवरिया गांव में यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। लिव-इन रिलेशनशिप, शादीशुदा महिला और गांव के सामाजिक ढांचे के बीच टकराव ने इस घटना को और भी संवेदनशील बना दिया है। फिलहाल पंचायत के हस्तक्षेप से स्थिति शांत है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मामला किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिल्ली से आई एक महिला अपने कथित प्रेमी के घर पहुंच गई और वहां रहने की जिद पर अड़ गई। लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जिसे देखने के लिए गांव में भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके, वह पिछले दो वर्षों से फुलवरिया निवासी एक युवक के साथ दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का दावा कर रही है। दिल्ली से पीछा करते हुए गांव पहुंची महिला ग्रामीणों के अनुसार, युवक कुछ दिन पहले अचानक महिला को छोड़कर अपने गांव लौट आया था। इससे नाराज महिला भी सीधे दिल्ली से उसका पीछा करते हुए फुलवरिया गांव पहुंच गई। गांव पहुंचते ही महिला ने युवक के घर में प्रवेश कर लिया और वहीं रहने की जिद करने लगी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ दो साल तक संबंध रखा और अब उसे छोड़कर भाग आया है। परिजनों ने रिश्ते से किया इनकार, युवक से मारपीट का आरोप महिला के पहुंचते ही मामला तूल पकड़ लिया। युवक के परिजनों ने इस रिश्ते को पूरी तरह खारिज कर दिया और महिला का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान परिजनों ने युवक के साथ भी कथित रूप से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। वहीं, महिला अपने कथित प्रेमी के घर में ही रहने की जिद पर डटी रही, जिससे विवाद लगातार बढ़ता गया। दिनभर जुटी रही भीड़, तमाशा बना मामला इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गांव में दिनभर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। आसपास के इलाकों से भी लोग इस “अजीबोगरीब” मामले को देखने के लिए पहुंचते रहे। महिला और युवक के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे स्थिति कभी भी बिगड़ सकती थी। पंचायत ने संभाली स्थिति, दोनों पक्षों को कराया शांत मामला बिगड़ता देख स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण बीच-बचाव के लिए आगे आए। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझाने-बुझाने का दौर चला। स्थानीय मुखिया ने बताया कि पंचायत की पहल पर फिलहाल स्थिति को नियंत्रित किया गया है। एहतियात के तौर पर महिला को अस्थायी रूप से युवक के घर में ही रहने की अनुमति दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। हालांकि, इस फैसले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। विवाहित महिला होने से मामला हुआ पेचीदा इस पूरे मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला पहले से विवाहित है और दो बच्चों की मां है। ऐसे में लिव-इन रिलेशनशिप के दावे और उसके कानूनी पहलुओं को लेकर स्थिति जटिल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से पंचायत को भी फैसला लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस बोली- नहीं मिला आवेदन, रख रहे नजर इधर, मामले की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जैसे ही कोई आवेदन मिलता है या स्थिति बिगड़ती है, तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में चर्चा का विषय बना मामला फुलवरिया गांव में यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। लिव-इन रिलेशनशिप, शादीशुदा महिला और गांव के सामाजिक ढांचे के बीच टकराव ने इस घटना को और भी संवेदनशील बना दिया है। फिलहाल पंचायत के हस्तक्षेप से स्थिति शांत है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मामला किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।


