मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र से दो माह पूर्व प्रेम प्रसंग में घर से भागी एक लड़की को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ बयान दर्ज होने के बाद देर शाम उसे ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया। लड़की ने न्यायालय में और एफआईआर के अनुसंधानक सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी। उसने वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग का जिक्र करते हुए प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करने की इच्छा जताई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात लड़की को मुशहरी थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव से बरामद किया। यह गांव एफआईआर में नामजद आरोपी का घर बताया गया है। बोचहाँ थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया के नेतृत्व में अनुसंधानक सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी ने यह कार्रवाई की। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमी के साथ दिल्ली भागकर एक मंदिर में शादी कर चुकी थी और पुलिस के दबाव के चलते दो दिन पहले ही अपने ससुराल पहुंची थी। इस मामले में लड़की की मां ने 1 नवंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 28 अक्टूबर की शाम जब वह बाजार गई थीं, तब उनकी बेटी घर पर अकेली थी और कुछ लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया। मां ने मुशहरी थाना के भटौलिया गांव के रोशन कुमार, अरविंद राम, जयमतिया देवी, काजल कुमारी और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। बोचहां थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि लड़की को बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। न्यायालय के आदेश पर उसे ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र से दो माह पूर्व प्रेम प्रसंग में घर से भागी एक लड़की को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ बयान दर्ज होने के बाद देर शाम उसे ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया। लड़की ने न्यायालय में और एफआईआर के अनुसंधानक सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी। उसने वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग का जिक्र करते हुए प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करने की इच्छा जताई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात लड़की को मुशहरी थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव से बरामद किया। यह गांव एफआईआर में नामजद आरोपी का घर बताया गया है। बोचहाँ थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया के नेतृत्व में अनुसंधानक सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी ने यह कार्रवाई की। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमी के साथ दिल्ली भागकर एक मंदिर में शादी कर चुकी थी और पुलिस के दबाव के चलते दो दिन पहले ही अपने ससुराल पहुंची थी। इस मामले में लड़की की मां ने 1 नवंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 28 अक्टूबर की शाम जब वह बाजार गई थीं, तब उनकी बेटी घर पर अकेली थी और कुछ लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया। मां ने मुशहरी थाना के भटौलिया गांव के रोशन कुमार, अरविंद राम, जयमतिया देवी, काजल कुमारी और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। बोचहां थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि लड़की को बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। न्यायालय के आदेश पर उसे ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


