गांधी सेतु पर स्कूल ड्रेस में सुसाइड करने पहुंची छात्रा:मां-पिता के बार में पूछने पर छात्रा बोली- मेरे लिए वे नहीं हैं; क्या बताऊं परेशानी

गांधी सेतु पर स्कूल ड्रेस में सुसाइड करने पहुंची छात्रा:मां-पिता के बार में पूछने पर छात्रा बोली- मेरे लिए वे नहीं हैं; क्या बताऊं परेशानी

पटना में गांधी सेतु पर सुबह एक स्कूली छात्रा सुसाइड करने के लिए पहुंची थी। पुल की रेलिंग के पास वो अकेले टहल रही थी। तभी कुछ स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी। छात्रा को देखकर लोगों को कुछ गड़बड़ लगा, पर उस वक्त तक लोग उसके पास नहीं पहुंचे। कुछ देर के बाद राहगीरों ने छात्रा से बात की कि वो अकेले पुल पर क्या कर रही है। जिसके बाद छात्रा पुल से कूदने की कोशिश करने लगी। देखते-देखते मौके पर भीड़ जुट गई। इतने में ही वहां से डायल-112 की पुलिस गुजर रही थी। भीड़ देखकर पुलिस रुकी और छात्रा को सुसाइड करने से रोका और गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। छात्रा से जब पूछा गया कि तुम्हारी क्या परेशानी है, मां-पिता कहां हैं। तो उसने बस इतना कहा कि मां-पिता होंगे तब न समस्या बताऊंगी, वो मेरे लिए हैं ही नहीं। ऐसा लग रहा था कि वो अपने घरवालों से नाराज है। पुलिस को गाड़ी में बैठाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत पुलिस के आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ और बढ़ गई। छात्रा पुल से नीचे कूद न जाए इसलिए सभी ने उसे घेर रखा था। उसके हाथ पकड़ रखे थे। छात्रा कह रही थी कि मुझे छोड़ दीजिए, मुझे कहीं नहीं जाना है। छात्रा के चेहरे पर काफी तनाव था और स्कूल ड्रेस पहन रखा था। स्कूल का एक बैग भी था। सभी उसे समझा रहे थे कि रेलिंग से हटो, पर वो मान ही नहीं रही थी। जिसके बाद 3-4 महिलाओं ने मिलकर उसे रेलिंग से दूर किया, फिर पुलिस वालों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया।
मां-पिता के बारे में पता लगाया जा रहा थाने में छात्रा को फिलहाल बैठाया गया है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस उसके माता-पिता के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। छात्रा ने किस वजह से यह कदम उठाया। इसके बारे में भी जानने की कोशिश की जा रही है। पटना में गांधी सेतु पर सुबह एक स्कूली छात्रा सुसाइड करने के लिए पहुंची थी। पुल की रेलिंग के पास वो अकेले टहल रही थी। तभी कुछ स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी। छात्रा को देखकर लोगों को कुछ गड़बड़ लगा, पर उस वक्त तक लोग उसके पास नहीं पहुंचे। कुछ देर के बाद राहगीरों ने छात्रा से बात की कि वो अकेले पुल पर क्या कर रही है। जिसके बाद छात्रा पुल से कूदने की कोशिश करने लगी। देखते-देखते मौके पर भीड़ जुट गई। इतने में ही वहां से डायल-112 की पुलिस गुजर रही थी। भीड़ देखकर पुलिस रुकी और छात्रा को सुसाइड करने से रोका और गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। छात्रा से जब पूछा गया कि तुम्हारी क्या परेशानी है, मां-पिता कहां हैं। तो उसने बस इतना कहा कि मां-पिता होंगे तब न समस्या बताऊंगी, वो मेरे लिए हैं ही नहीं। ऐसा लग रहा था कि वो अपने घरवालों से नाराज है। पुलिस को गाड़ी में बैठाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत पुलिस के आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ और बढ़ गई। छात्रा पुल से नीचे कूद न जाए इसलिए सभी ने उसे घेर रखा था। उसके हाथ पकड़ रखे थे। छात्रा कह रही थी कि मुझे छोड़ दीजिए, मुझे कहीं नहीं जाना है। छात्रा के चेहरे पर काफी तनाव था और स्कूल ड्रेस पहन रखा था। स्कूल का एक बैग भी था। सभी उसे समझा रहे थे कि रेलिंग से हटो, पर वो मान ही नहीं रही थी। जिसके बाद 3-4 महिलाओं ने मिलकर उसे रेलिंग से दूर किया, फिर पुलिस वालों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया।
मां-पिता के बारे में पता लगाया जा रहा थाने में छात्रा को फिलहाल बैठाया गया है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस उसके माता-पिता के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। छात्रा ने किस वजह से यह कदम उठाया। इसके बारे में भी जानने की कोशिश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *