कोडरमा में बुधवार की देर रात 19 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तिलैया थाना क्षेत्र के टीनवाटांड़ की है। युवती की 16 मार्च को सगाई होनी थी और इसी साल हजारीबाग में शादी भी तय थी। मरने से पहले युवती की उसके प्रेमी से वाट्सअप मैसेज पर बात हुई थी। इसमें युवती ने लिखा था कि ‘आप बोलते थे ना मर जाओ, आपके सामने मरेंगे’। युवती में लड़के का नंबर ‘my everything’ (मेरा सबकुछ) नाम से सेव था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था
मृतका की पहचान प्रकाश चंद्रवंशी की पुत्री शिबू कुमारी के रूप में हुई है। प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे शिबू को जगाने उसके कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने घर के पिछले हिस्से से खिड़की से झांककर देखा। खिड़की से देखने पर उन्होंने पाया कि उनकी बेटी कमरे के अंदर छत से लगे फंदे में दुपट्टे के सहारे बने फंदे से झूल रही थी। यह देखकर वे सन्न रह गए। इसके बाद उन्होंने कमरे के वेंटिलेशन को तोड़कर अपने छोटे बेटे को अंदर भेजा, जिसने दरवाजा खोला। शिबू को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़के से बातचीत का चैट मिला
घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इधर, घटना के बाद जब मृतका का मोबाइल फोन चेक किया गया, तो उसमें एक लड़के से बातचीत का चैट मिला। यह नंबर ‘my everything’ (मेरा सब कुछ) नाम से सेव था। चैट में लड़के द्वारा कई अभद्र वार्तालाप और शिबू को दी गई गालियों का एक ऑडियो भी मिला। बीती रात लड़के का आखिरी एक मैसेज आया है, जिसमें उसके द्वारा शिबू को यह कहा गया है कि वह उसकी मां से सब कुछ बताने वाला है। परिजनों को संदेह है कि इसी वजह से शिबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। शिबू स्थानीय एक कॉलेज में कक्षा 11 वीं की पढ़ाई कर रही थी। उसके दो भाई भी हैं, पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं, जबकि मां गृहणी है। कोडरमा में बुधवार की देर रात 19 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तिलैया थाना क्षेत्र के टीनवाटांड़ की है। युवती की 16 मार्च को सगाई होनी थी और इसी साल हजारीबाग में शादी भी तय थी। मरने से पहले युवती की उसके प्रेमी से वाट्सअप मैसेज पर बात हुई थी। इसमें युवती ने लिखा था कि ‘आप बोलते थे ना मर जाओ, आपके सामने मरेंगे’। युवती में लड़के का नंबर ‘my everything’ (मेरा सबकुछ) नाम से सेव था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था
मृतका की पहचान प्रकाश चंद्रवंशी की पुत्री शिबू कुमारी के रूप में हुई है। प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे शिबू को जगाने उसके कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने घर के पिछले हिस्से से खिड़की से झांककर देखा। खिड़की से देखने पर उन्होंने पाया कि उनकी बेटी कमरे के अंदर छत से लगे फंदे में दुपट्टे के सहारे बने फंदे से झूल रही थी। यह देखकर वे सन्न रह गए। इसके बाद उन्होंने कमरे के वेंटिलेशन को तोड़कर अपने छोटे बेटे को अंदर भेजा, जिसने दरवाजा खोला। शिबू को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़के से बातचीत का चैट मिला
घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इधर, घटना के बाद जब मृतका का मोबाइल फोन चेक किया गया, तो उसमें एक लड़के से बातचीत का चैट मिला। यह नंबर ‘my everything’ (मेरा सब कुछ) नाम से सेव था। चैट में लड़के द्वारा कई अभद्र वार्तालाप और शिबू को दी गई गालियों का एक ऑडियो भी मिला। बीती रात लड़के का आखिरी एक मैसेज आया है, जिसमें उसके द्वारा शिबू को यह कहा गया है कि वह उसकी मां से सब कुछ बताने वाला है। परिजनों को संदेह है कि इसी वजह से शिबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। शिबू स्थानीय एक कॉलेज में कक्षा 11 वीं की पढ़ाई कर रही थी। उसके दो भाई भी हैं, पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं, जबकि मां गृहणी है।