प्रेमी को पाने के लिए युवती टावर पर चढ़ी:पूर्वी चंपारण में प्यार में दीवानी लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी पुलिस

प्रेमी को पाने के लिए युवती टावर पर चढ़ी:पूर्वी चंपारण में प्यार में दीवानी लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी पुलिस

पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव में रविवार देर शाम एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह अपने प्रेमी को पाने की मांग कर रही थी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पीपरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। युवती पास के डुमरी गांव की निवासी बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना है। समाचार लिखे जाने तक युवती एयरटेल के टावर के शीर्ष से नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। पीपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अन्य कदम उठाने के लिए घटना की सूचना चकिया के एसडीएम और वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई है। रात होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव में रविवार देर शाम एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह अपने प्रेमी को पाने की मांग कर रही थी। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पीपरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। युवती पास के डुमरी गांव की निवासी बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना है। समाचार लिखे जाने तक युवती एयरटेल के टावर के शीर्ष से नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। पीपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अन्य कदम उठाने के लिए घटना की सूचना चकिया के एसडीएम और वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई है। रात होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *