उतर गया भूत संन्यासी जी…भगवा वस्त्र त्याग कर ममता कुलकर्णी ने छोड़ी संन्यासी की राह? लोगों ने किया ट्रोल

उतर गया भूत संन्यासी जी…भगवा वस्त्र त्याग कर ममता कुलकर्णी ने छोड़ी संन्यासी की राह? लोगों ने किया ट्रोल

Mamta Kulkarni Sanyas Controversy: 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी अपने बोल्ड अंदाज और सुपरहिट फिल्मों के कारण दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली ये अभिनेत्री पिछले साल संन्यास लेने के फैसले के बाद आध्यात्मिक जीवन की वजह से चर्चा में थीं। लेकिन अब हाल ही में गोवा में उनका बदला हुआ मॉर्डन लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या अभिनेत्री ने संन्यास की राह छोड़ दी है?

गोवा में दिखा बदला अंदाज (Mamta Kulkarni Sanyas Controversy)

हाल ही में सामने आए कुछ वीडियो और तस्वीरों में ममता कुलकर्णी को दोस्तों और परिवार के साथ गोवा में समय बिताते देखा गया। खास बात यह रही कि इस दौरान वो पारंपरिक साध्वी वेशभूषा के बजाय मॉर्डन कपड़ों में नजर आईं। बस यही बदलाव सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का कारण बन गया।

ममता कुलकर्णी पर लोगों ने कसा तंज

कई यूजर्स ने उनके इस नए अंदाज पर तंज कसते हुए कहा कि जो अभिनेत्री कुछ समय पहले संन्यास की राह पर थीं, अब फिर से ग्लैमरस दुनिया की तरफ लौटती दिखाई दे रही हैं। लोगों ने ममता कुलकर्णी के नए लुक को देखकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘उतर गया भूत संन्यासी जी।’ तो वहीं कुछ ने कहा कि ‘आप तो साध्वी बन चुकी थीं, अब फिर से वही पुराना अंदाज क्यों?’

Mamta Kulkarni Sanyas Controversy

‘लाफ्टर शेफ’ शो में भी दिखा था अलग अंदाज

गौरतलब है कि इससे पहले भी ममता कुलकर्णी एक टीवी शो में साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जहां उनका अंदाज साध्वी वाले रूप से काफी अलग नजर आया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई थी कि अभिनेत्री धीरे-धीरे फिर से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हो रही हैं।

उनके इस बदलते अंदाज को देखकर कई लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या वह फिर से मनोरंजन जगत में वापसी की तैयारी कर रही हैं। हालांकि इस बारे में अभिनेत्री की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संन्यास के समय भी रही थीं चर्चा में (Mamta Kulkarni Sanyas Controversy)

पिछले वर्ष महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिक जीवन अपनाने का फैसला किया था। इसी दौरान वो किन्नर अखाड़े से जुड़ीं और महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर भी चर्चा में आईं। हालांकि बाद में विरोध के चलते उन्होंने इस पद से दूरी बना ली थी।

इसके बाद भी कई धार्मिक आयोजनों में उन्हें साध्वी वेशभूषा में देखा गया, जिससे ये माना जाने लगा था कि उन्होंने पूरी तरह से आध्यात्मिक जीवन अपना लिया है। लेकिन अब उनके हालिया लुक ने फिर से नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

90 के दशक की ग्लैमरस स्टार

करियर की बात करें तो ममता कुलकर्णी 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं जिन्होंने अपनी स्टाइल, स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार फिल्मों से खास पहचान बनाई। उन्होंने करन अर्जुन, क्रांतिवीर, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी और चाइना गेट जैसी फिल्मों में काम करके दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी।

अपने दौर में वो सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि कई लोकप्रिय गानों के कारण भी युवाओं की पसंदीदा अभिनेत्री बन गई थीं। यही वजह है कि आज भी उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *