गैराज संचालक के सिर में कट्टा सटाकर फायरिंग:कटिहार में बाइक ठीक कराने आया था, पैसे को लेकर विवाद; 30 मिनट बाद मारी गोली

गैराज संचालक के सिर में कट्टा सटाकर फायरिंग:कटिहार में बाइक ठीक कराने आया था, पैसे को लेकर विवाद; 30 मिनट बाद मारी गोली

कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक गैराज संचालक को गोली मार दी गई। बाइक मरम्मत के पैसे को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गंभीर रूप से घायल संचालक को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के बेरिया करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत शनिचरहट की है। घायल की पहचान लखनपुर बेलगाछी वार्ड संख्या-4 निवासी 25 वर्षीय शेख साबिर के रूप में हुई है, जो शनिचरहट के पास अपना गैराज चलाते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक मरम्मत और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी कर रही है। देखें, मौके से आई PHOTO… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… पैसे के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
घटना के चश्मदीद और गैराज में काम करने वाले शेख मुबारक के अनुसार, बैरिया निवासी जारुल और उसका भाई जुलकर अपनी अपाचे बाइक का क्लच प्लेट ठीक कराने पहुंचे थे। कुल 2300 रुपये के बिल में से उन्होंने 2000 रुपये ही दिए और बाकी राशि बाद में देने की बात कही। कुछ समय बाद बाइक में फिर खराबी आने पर वे दोबारा गैराज पहुंचे। इस दौरान मरम्मत और बकाया पैसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पहले कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद जारुल वहां से चला गया। आधे घंटे बाद लौटकर मारी गोली
बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद जारुल कट्टा लेकर वापस आया और आते ही शेख साबिर के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही अमदाबाद थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक मरम्मत और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। SDPO बोले -पैसे की लेनदेन का विवाद घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनिहारी विनोद कुमार ने बताया कि अहमदाबाद थाना क्षेत्र इंस्पेक्शन के लिए आया हुआ था लेकिन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। घटना का इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। बाइक चालक और मोटर गैरेज मैकेनिक के बीच कार्य की गुणवत्ता और पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है, जिसके बाद अपराधी में गोली मारी है। अपराधी के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर ली गई है। वो बेरिया का निवासी है। कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक गैराज संचालक को गोली मार दी गई। बाइक मरम्मत के पैसे को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गंभीर रूप से घायल संचालक को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के बेरिया करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत शनिचरहट की है। घायल की पहचान लखनपुर बेलगाछी वार्ड संख्या-4 निवासी 25 वर्षीय शेख साबिर के रूप में हुई है, जो शनिचरहट के पास अपना गैराज चलाते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक मरम्मत और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी कर रही है। देखें, मौके से आई PHOTO… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… पैसे के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
घटना के चश्मदीद और गैराज में काम करने वाले शेख मुबारक के अनुसार, बैरिया निवासी जारुल और उसका भाई जुलकर अपनी अपाचे बाइक का क्लच प्लेट ठीक कराने पहुंचे थे। कुल 2300 रुपये के बिल में से उन्होंने 2000 रुपये ही दिए और बाकी राशि बाद में देने की बात कही। कुछ समय बाद बाइक में फिर खराबी आने पर वे दोबारा गैराज पहुंचे। इस दौरान मरम्मत और बकाया पैसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पहले कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद जारुल वहां से चला गया। आधे घंटे बाद लौटकर मारी गोली
बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद जारुल कट्टा लेकर वापस आया और आते ही शेख साबिर के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही अमदाबाद थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक मरम्मत और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। SDPO बोले -पैसे की लेनदेन का विवाद घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनिहारी विनोद कुमार ने बताया कि अहमदाबाद थाना क्षेत्र इंस्पेक्शन के लिए आया हुआ था लेकिन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। घटना का इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। बाइक चालक और मोटर गैरेज मैकेनिक के बीच कार्य की गुणवत्ता और पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है, जिसके बाद अपराधी में गोली मारी है। अपराधी के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर ली गई है। वो बेरिया का निवासी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *