इंटरमीडिएट परीक्षा का चौथा दिन शांतिपूर्ण:कदाचार-मुक्त माहौल में संपन्न हुई परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

इंटरमीडिएट परीक्षा का चौथा दिन शांतिपूर्ण:कदाचार-मुक्त माहौल में संपन्न हुई परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

नवादा में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 का चौथा दिन 6 फरवरी को शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त माहौल में संपन्न हुआ। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इस परीक्षा के चौथे दिन पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की गई। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निरीक्षण करते रहे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा दो पालियों में संचालित हुई। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक थी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की गई। उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार पहली पाली में कुल 20,331 परीक्षार्थियों में से 20,134 उपस्थित रहे, जबकि 197 अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में कुल 11,968 परीक्षार्थियों में से 11,758 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 210 अनुपस्थित रहे। नवादा में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 का चौथा दिन 6 फरवरी को शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त माहौल में संपन्न हुआ। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इस परीक्षा के चौथे दिन पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की गई। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निरीक्षण करते रहे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा दो पालियों में संचालित हुई। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक थी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की गई। उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार पहली पाली में कुल 20,331 परीक्षार्थियों में से 20,134 उपस्थित रहे, जबकि 197 अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में कुल 11,968 परीक्षार्थियों में से 11,758 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 210 अनुपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *