आज से परचम कुशाई के साथ शुरू होगा हजरत बाबा दुखन शाह (रअ) का चार दिवसीय 101वां सालाना उर्स

लोहरदगा|हजरत बाबा दुखन शाह (र.अ.) का 4 दिवसीय 101वां सालाना उर्स मुबारक आगामी 12, 13, 14 और 15 जनवरी को है। जिसकी शुरुआत 12 जनवरी को अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, नाजिम हाजी जब्बारूल अंसारी के नेतृत्व में उर्स इंतेजामिया कमिटी व अंजुमन इस्लामिया के अन्य मेंबर्स के जरिए परचम कुशाई के साथ शुरू की जाएगी। अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी ने बताया कि 13 जनवरी को केरत व नातिया ईनामी मुकाबला दोपहर 10 बजे से असर तक होगा। जिसके इंचार्ज जामा मस्जिद व मदरसा कमिटी को बनाया गया है। 14 जनवरी को अहले सुबह 3 बजे गुसुल संदल और चादरपोशी सुबह 6 बजे अंजुमन इस्लामिया के जानिब से की जाएगी। तत्पश्चात पुलिस प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर व चादरपोशी की जाएगी। सुबह 6 बजे से ही कुरआन ख्वानी ख्वाजा गरीब नवाज ट्रस्ट के जानिब से की जाएगी। जबकि बाद नमाज जोहर लंगरखानी होगी। 15 जनवरी को बाद नमाज असर ईद मिलादुननबी और तबर्रूक तकसीम की जाएगी। 14 एवं 15 जनवरी की रात महफिल ए कव्वाली का प्रोग्राम है। जिसमें 14 जनवरी की रात महफिल ए कव्वाली, इंटरनेशनल जीटीवी कव्वाल साबरी नेसार जानी (मुंबई) एवं यूट्यूबर कव्वाल चिस्ती मुराद आतिश (कर्नाटक), और 15 जनवरी को इंटरनेशनल कव्वाल उस्ताद चांद कादरी (नई दिल्ली) के बीच होगा शानदार मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी के कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटनकर्ता मंजूर अंसारी (अल्पसंख्यक अध्यक्ष झारखंड) व झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम मुख्य अतिथि होंगे। जबकि 15 जनवरी की रात कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटनकर्ता पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू व बेरमो के विधायक अनूप सिंह होंगे। जबकि मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत होंगे। अंजुमन इस्लामिया के सचिव शाहिद अहमद बेलू ने बताया कि परंपरा के मुताबिक इस उर्स मुबारक का मुख्य संरक्षक लोहरदगा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ. कुमार ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी होंगे। जबकि संरक्षक एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ वेदांत शंकर (आइपीएस), एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी (मुख्यालय) समीर तिर्की, सदर सीओ, नगर परिषद के प्रशासक मुक्ति किड़ो, डीएसपी सुधीर प्रसाद, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर सहित सभी थाना प्रभारी होंगे। लोहरदगा|हजरत बाबा दुखन शाह (र.अ.) का 4 दिवसीय 101वां सालाना उर्स मुबारक आगामी 12, 13, 14 और 15 जनवरी को है। जिसकी शुरुआत 12 जनवरी को अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, नाजिम हाजी जब्बारूल अंसारी के नेतृत्व में उर्स इंतेजामिया कमिटी व अंजुमन इस्लामिया के अन्य मेंबर्स के जरिए परचम कुशाई के साथ शुरू की जाएगी। अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी ने बताया कि 13 जनवरी को केरत व नातिया ईनामी मुकाबला दोपहर 10 बजे से असर तक होगा। जिसके इंचार्ज जामा मस्जिद व मदरसा कमिटी को बनाया गया है। 14 जनवरी को अहले सुबह 3 बजे गुसुल संदल और चादरपोशी सुबह 6 बजे अंजुमन इस्लामिया के जानिब से की जाएगी। तत्पश्चात पुलिस प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर व चादरपोशी की जाएगी। सुबह 6 बजे से ही कुरआन ख्वानी ख्वाजा गरीब नवाज ट्रस्ट के जानिब से की जाएगी। जबकि बाद नमाज जोहर लंगरखानी होगी। 15 जनवरी को बाद नमाज असर ईद मिलादुननबी और तबर्रूक तकसीम की जाएगी। 14 एवं 15 जनवरी की रात महफिल ए कव्वाली का प्रोग्राम है। जिसमें 14 जनवरी की रात महफिल ए कव्वाली, इंटरनेशनल जीटीवी कव्वाल साबरी नेसार जानी (मुंबई) एवं यूट्यूबर कव्वाल चिस्ती मुराद आतिश (कर्नाटक), और 15 जनवरी को इंटरनेशनल कव्वाल उस्ताद चांद कादरी (नई दिल्ली) के बीच होगा शानदार मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी के कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटनकर्ता मंजूर अंसारी (अल्पसंख्यक अध्यक्ष झारखंड) व झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम मुख्य अतिथि होंगे। जबकि 15 जनवरी की रात कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटनकर्ता पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू व बेरमो के विधायक अनूप सिंह होंगे। जबकि मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत होंगे। अंजुमन इस्लामिया के सचिव शाहिद अहमद बेलू ने बताया कि परंपरा के मुताबिक इस उर्स मुबारक का मुख्य संरक्षक लोहरदगा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ. कुमार ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी होंगे। जबकि संरक्षक एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ वेदांत शंकर (आइपीएस), एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी (मुख्यालय) समीर तिर्की, सदर सीओ, नगर परिषद के प्रशासक मुक्ति किड़ो, डीएसपी सुधीर प्रसाद, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर सहित सभी थाना प्रभारी होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *