थाने से पुलिस लेकर निकाह रुकवाने पहुंची पहली पत्नी:तीन तलाक की धमकी, दहेज प्रताड़ना का आरोप, कोर्ट में केस के बीच दूसरी शादी की तैयारी

थाने से पुलिस लेकर निकाह रुकवाने पहुंची पहली पत्नी:तीन तलाक की धमकी, दहेज प्रताड़ना का आरोप, कोर्ट में केस के बीच दूसरी शादी की तैयारी

छिंदवाड़ा: गुरुवार देर शाम एक मुस्लिम युवती थाने से पुलिस बल लेकर सीधे उस घर पहुंची, जहां उसके पति का दूसरा निकाह पढ़ा जा रहा था। पुलिस के हस्तक्षेप से निकाह की रस्म रुकवा दी गई। युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है और गुजारा भत्ता तक पहुंच चुका है। पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह 2 फरवरी 2022 को नावेद खान से हुआ था। निकाह के बाद वह करीब चार महीने ससुराल में रही, लेकिन इस दौरान दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके चेहरे पर टांके तक आए। इसके बाद उसे मायके भेज दिया गया। युवती का आरोप है कि मामला कोर्ट में होने और गुजारा भत्ता तय होने के बावजूद नावेद खान अपने पिता शेर खान के साथ मिलकर दूसरी शादी करने पहुंच गया। जैसे ही इसकी सूचना उसे मिली, वह पहले देहात थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस के साथ अमन कॉलोनी पहुंचकर निकाह की रस्म रुकवाई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर शेर खान ने पांच शादियां की हैं और अब पांचवीं सास की बहन की लड़की से नावेद खान का निकाह कराया जा रहा था। जब वह मौके पर पहुंची तो नावेद खान ने उसे धमकाया और तीन तलाक देने की धमकी भी दी। घटना के बाद युवती ने देहात थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *